Summer Health Tips : गर्मियों के मौसम में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

Newz Fast
5 Min Read
Summer Health Tips
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi Summer Health Tips :  हमें अपने शरीर की गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन इस दौरान कुछ लोग गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा अपनी सेहत को खराब कर चुकाना पड़ता है। इसमें वर्कआउट से लेकर खानपान तक दिक्कत हो सकती है। अगर आप भी लापरवाही बरततें हैं तो सावधान हो जाएं। अगर आपको भी गर्मियों में ये पांच आदतें हैं तो तुरंत ही छोड़ दें।

Summer Health Tips : गर्मियां शुरू हो गई है और लू व तपते सूरज से बचने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते हैं। आज का जमाना सोशल मीडिया का है, जहां लोग खुद ही देखकर उपाय करने लग जाते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर देखकर हमें कुछ शरीर के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताने वाले हैं 5 ऐसी आदतों के बारे में, जिससे मौसम का आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

ज्यादा लें डाइट-

गर्मी के समय में हमें ज्यादा समय के लिए भूखा नहीं रहना है। वहीं हमें खाने पीने में कोई लापरवाही नहीं करनी है। अगर कोई लापरवाही होती है तो इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ने वाला है। जिससे आपके शरीर में कमजोरी आने वाली है और साथ में स्किन और बालों पर भी काफी बुरा असर पड़ने वाला है। अगर आपको गर्मी के मौसम में फिट रहना है तो आपको खाना पीना छोड़ना नहीं है। जबकि ज्यादा से ज्यादा चीजों का सेवन करना है।

Also Read this- Saree Cancer : साड़ी पहनने से आपको भी हो सकता है कैंसर, जानें क्या कहते हैं इस पर एक्सपर्टस

नींबू का करें ज्यादा सेवन-

गर्मी के दिनों में नींबू सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर हम इस समय ज्यादा मात्रा में नींबू पानी या सीधा नींबू लेंगे तो हमारे पेट में जलन की समस्या होने वाली है, वहीं इससे हमारे दांतों पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो इसके लिए आप नींबू के जगह पर सीधा गुनगुना पानी भी पी सकते हैं।

ज्यादा न लें बर्फ-

गर्मियों में अगर आप जूस या फिर कोई शर्बत में ज्यादा बर्फ डालते हैं, जल्दी सावधान हो जाएं। क्योंकि इससे आपको खांसी जुकाम ही नहीं, पाचन की भी समस्या होने वाली है। आप कोशिश करें कि गर्मियों के दिनों में बर्फ का कम से कम इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जिससे सेहत से जुड़ी समस्याएं कम हो।

कच्चे फलों से दूर होंगे ये रोग-

आज के समय में लोग कच्चे फलों का जूस पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कच्चे फलों के जूस का ट्रेंड काफी बढ़ा है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आप पहले इन फलों को अच्छे से उबालिये। इससे आपको अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से निजात मिलने वाली है।

Also Read this- Health Tips : खाली पेट घी खाने के क्या होते हैं फायदे? जानिए सेहत से जुड़ी कुछ खास बातें

न करें ज्यादा कसरत-

गर्मी के मौसम में अकसर लोग कसरत करने की आदत को नहीं छोड़ते हैं। जो उनकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। गर्मी के समय में पार्क में घूमना और जिम में ज्यादा समय निकालना सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर आपको एक्सरसाइज करनी ही है तो आप सुबह और शाम के समय कर सकते हैं। जिससे आपको परेशानी नहीं होने वाली है।

गर्मी के मौसम में ज्यादा कसरत करना भी आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है। जी हां, बता दें कि वातावरण के गर्म होने पर जिम या पार्क में ज्यादा समय बिताना ठीक नहीं है। इससे आपको सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी तकलीफें हो सकती हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि इस मौसम में एक्सरसाइज के लिए सुबह-सवेरे का वक्त ही चुनें।

Share This Article