खाने की इन चीजों से होगी ये 6 खतरनाक बीमारियां, आज ही बना लें दूरी

Newz Fast
5 Min Read
Food Item You Should Never Bring Home
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi Food Item You Should Never Bring Home : आजकल लोग पिज्जा-बर्गर और खाने की पैकेट वाली चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन ये चीजें आपके शरीर को अंदर से खराब करती है। इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। इससे आपको कई हेल्थ प्रॉबल्म्स हो सकती है। इसलिए जरुरी है कि आप इनसे दूरी बनाकर रखें-

पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, केक और कुकीज जैसी कई चीजें है जो आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायी है। इन चीजों को खाने से आपकी सेहत खराब होती है। इनके सेवन से आप बहुत की गंभीर बिमारियों का शिकार भी बन सकते हैं।

शॉपिंग के लिए लोग ज्यादातर ग्रोसरी मार्केट जाना ही पसंद करते हैं ऐसे में वो कई ऐसी खाने पीने की चीजें खरीद लेते हैं जो उनके लिए अच्छी नहीं है। खाने की कुछ ऐसी चीजें है, जिनको खाना हम पसंद तो बहुत करते हैं, लेकिन ये खाने में जितनी अच्छी लगती है सेहत को उतना ही नुकसान पहुंचाती है। आपको जितना हो सके इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए। इनका सेवन बहुत ही कम कर देना चाहिए। ये आपके लिए किसी जहर से कम नहीं होती।

इन 6 खाने की चीजों से बनाएं दूरी-

1) आलू के चिप्स- आलू के चिप्स पैकेज्ड हों या बेकरी के हों, इन दोनों को रिफाइंड में ही तला जाता है। इनमें काफी ज्याजा मात्रा में ट्रांस फैट होता है। ये कोलेस्ट्रोल से भी भरपूर होती है जिसका सीधा असर हमारे दिल पर पड़ता है। ये हमारे हार्ट के लिए काफी नुकसानदायी हैं।

ALso Read this- How was Chaat Invented : चाट को चाटते नहीं, पीते नहीं फिर भी क्यों कहा जाता है इसके चाट ? ये है बड़ा कारण

2) इंस्टेंट नूडल्स- ये नूडल्स सादे मेदे से बने होते है। इनमें किसी तरह का कोई फाइबर, प्रोटीन या फिर जरुरी मिनरल नहीं होता है। इनमें पाम ऑयल की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो ट्रांस फैट से भरपूर होता है। इसका हमारी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है।

3) फ्रूट जूस- फ्रूट जूस वैसे तो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन मार्केट में कई ऐसे फ्रूट जूस बिक रहे हैं जो 100% फलों के अर्क होने का दावा करते हैं, लेकिन इनमें चीनी, प्रिजरवेटिव और एक्सट्रा फ्लेवर काफी ज्यादा मात्रा में मिलाया होता है। ये आपके बल्ड शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। इससे आपको शुगर भी हो सकता है।

4) सोड़ा ड्रिंक्स- इनमें काफी ज्यादा मात्रा में चीनी और सोडा होता है जो कि हमारी हेल्थ के लिए जहर का काम करता है। इसकी वजह से आपका मोटापा तो बढ़ता ही है इसी के साथ ही आपका ब्लड शुगर का लेवल, कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ जाता है। इससे आपको डायबिटिज जैसी बिमारी हो सकती है।

5) चॉकलेट अनाज- फ्लेवर वाले अनाज मार्केट में आज कल आम ही बिकते हैं। बेक्रफास्ट के लिए तैयार किए गए ये फूड आपकी हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इन अनाजों को ताड़ के तेल में तला जाता है। इसी के साथ ही इनमें चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या केले के एक्सट्रा फ्लेवर मिलाए जाते हैं जिससे अनहेल्दी फैट बढ़ता है।

ALso Read this- Indian Railways : रेल में खाना परोसने वाले 5 ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, विभाग करेगा कार्रवाई

6) डाइजेस्टिव बिस्कुट- शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए हम डायबिटीज बिस्किट खाते है, लेकिन आपको इनकी जगह घर पर बने कुकीज का इस्तेमाल करना चाहिए। इनका सेवन आप जितनी कम मात्रा में करते हैं उतना ही आपके लिए अच्छा होता है। डाइजेस्टिव बिस्किट भी सामान्य बिस्किट जैसे ही होते हैं। इनमें ट्रांसफैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और फाइबर व प्रोटीन बहुत कम होता है।

Share This Article