तपती गर्मी के बीच बच्चों को 1 घंटा ज्यादा करनी पड़ेगी पढ़ाई, इन स्कूलों में बढ़ाया समय

Newz Fast
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi, UP Schools Timing : इस तपती गर्मी के बीच जहां सरकार की तरफ से स्कूलों की छुट्टियां जारी करी दी गई हैं, वहीं इन स्कूलों में अब बच्चों को एक घंटा ज्यादा पढ़ाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की तरफ से प्रदेशभर के 27871 माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है।

भीषण गर्मी के बीच यूपी बोर्ड (UP Schools Timing) से संबद्ध प्रदेशभर के 27871 माध्यमिक स्कूलों में अब और एक घंटे पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में शिक्षण की न्यूनतम अवधि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

Also read this : Amazon Sale पर मात्र 100 रुपये खरीदें ढेरों सामान, देखिए लिस्ट

इसके लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन करते हुए विशेष सचिव शासन उमेश चन्द्र ने शुक्रवार को महानिदेशक को नई समय सारिणी भेजी है।

पहले एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 8:50 से 2:50 तक स्कूलों की टाइमिंग निर्धारित थी।

अब 30 सितंबर तक सभी माध्यमिक स्कूल 7:30 से 1:30 बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक संचालित होंगे।

220 शिक्षण दिवस में न्यूनतम 1200 घंटे पढ़ाई

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार एक शैक्षिक सत्र में 220 शिक्षण दिवसों में न्यूनतम 1200 घंटे का शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन छह घंटे (प्रार्थना सभा और लंच को शामिल करते हुए) स्कूल संचालन अनिवार्य है।

Also read this : Amazon Sale पर मात्र 100 रुपये खरीदें ढेरों सामान, देखिए लिस्ट

इसलिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन करना पड़ा है। बदलाव के बाद स्कूल छह घंटे के लिए खुलेंगे। वर्तमान में 1100 घंटे का शिक्षण, पाठ्यसहगामी और पाठ्येत्तर क्रियाकलाप संपादित हो पाते हैं।

Share This Article