relationship tips : अपने से बड़ी उम्र के मर्दों को क्यों ज्यादा पसंद करती है महिलाएं?

Newz Fast
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi, relationship tips : एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं अपने से बड़ी उम्र के लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं वे उनके साथ रहना और उनसे ही शादी भी करना चाहती हैं, लेकिन ऐसा क्यों है? महिलाएं अपनी उम्र के लड़कों की जगह किसी उम्रदराज व्यक्ति की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती है।

आज की जनरेशन के लोग हम उम्र के लोगों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। वे अपने परिवार के साथ रहना कम और दोस्तों के साथ रहना ज्यादा पसंद करते हैं। अपनी उम्र के लोगों के साथ उठना-बैठना, मिलना-जुलना ही उन्‍हें सुहाता है।

Also read this : पराई महिलाओं के दिवानों क्यों होते हैं शादीशुदा पुरुष? आप भी जान लें वजह

हालांकि, इसका सबसे बड़ा कारण क्योंकि वह अपने साथ वाले लोगों के साथ बहुत जल्दी से कनेक्ट कर पाते हैं। लेकिन एक स्टडी का ऐसा कहना है कि कुछ महिलाओं को उम्रदराज लोगों में दिलचस्‍पी होती है।

अगर कोई सुंदर और कम उम्र वाली महिला किसी उम्रदराज व्‍यक्ति से प्‍यार करे, (relationship tips) तो इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है। वैसे तो प्‍यार की कोई उम्र नहीं होती। लेकिन ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि किस वजह से महिलाएं अपनी उम्र से ज्‍यादा लोगों के प्रति आकर्षित होती हैं।

दरअसल, उम्रदराज व्‍यक्ति की खुद की एक पर्सनालिटी होती है। चीजों को लेकर गहरा ज्ञान और उसकी सकारात्मक सोच न केवल किसी भी महिला को सुरक्षित महसूस करा सकती है बल्कि इस तरह के साथी के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी मिलती है।

यही एक वजह भी है कि आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जहां एक सुंदर सुशील महिला ने उम्रदराज मर्द से शादी की और सफल जीवन व्‍यतीत किया।

हम और आप इस बात को भले ही ना समझ पाएं, लेकिन 5 महिलाओं ने खुद इस बारे में अपना एक्सपीरियंस (relationship tips) शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि महिलाएं बड़ी उम्र के लोगों को किस वजह से पसंद करती हैं।

Also read this : पराई महिलाओं के दिवानों क्यों होते हैं शादीशुदा पुरुष? आप भी जान लें वजह

अच्छे से हो जाते हैं सेटल

एक उम्रदराज व्यक्ति को पता है कि उसे किस तरह सेटल होना है और कब सेटल होना है। लाइफ में सेटल होने के मामले में बड़ी उम्र के पुरुषों का कोई मुकाबला नहीं होता जबकि युवा पुरुष अपने रिश्तों को लेकर अक्‍सर भ्रमित रहते हैं।

लाइफ में कब और कैसे सेटल वह अच्छे से नहीं जानते हैं। इसलिए शादी के लिए उम्रदराज व्‍यक्ति को ही चुनना बेस्ट है। शादी के लिए वह हर तरह से समझौता करने के लिए तैयार भी हो जाते हैं।

हमेशा करते हैं स्पोर्ट

उम्रदराज व्यक्ति को ये पता है कि उसे किस दिशा में जाना चाहिए। उसके लिए कौन सा रास्ता चुनना सबसे बेहतर रहेगा? ऐसे में वह अगर आपका साथी बनता है, तो वह आपका अच्‍छा मार्गदर्शक भी बन सकता है। किसी रिश्‍ते में एक लड़की को और क्‍या चाहिए। रिलेशनशिप में इस तरह का सपोर्ट महिलाओं को बहुत ज्यादा आकर्षित करता है।

मौका देख कर करते हैं बात

उम्रदराज लोगों को पता है कि उन्हे सबके सामने कैसे व्यवहार करना है और खुद को कैसे किसी के सामने प्रेजेंट करना है। वह इधर-उधर की बातों के बजाए टू द पॉइंट बात करना पसंद करते हैं। बात अगर महिला से प्‍यार का इजहार करने की है, तो वह बिल्कुल भी झिझकते भी नहीं हैं।

हमेशा रखते हैं खुश

किसी उम्रदराज व्यक्ति के साथ रिश्ता रखा थोड़ा अटपटा सा लगता है, लेकिन ये उतना ही मजेदार होता है। उम्रदराज पुरुष अच्‍छे से वाकिफ होते हैं, कि जिससे वे प्यार करते हैं, उसे स्‍पेशल फील कैसे कराना है।

एक महिला बताती है कि मैंने मेरी उम्र से 9 साल बड़े पुरुष से शादी की है और मैंने कभी अकेलापन महसूस नहीं किया है और न कभी उससे मेरी परवाह न किए जाने की शिकायत की है।

Also read this : पराई महिलाओं के दिवानों क्यों होते हैं शादीशुदा पुरुष? आप भी जान लें वजह

स्थिति को संभालना आता है

महिला अपनी उम्र से बड़ी उम्र के लोगों के साथ रिलेशन में रहती है तो उसके मतलब ये है कि वह अपने से बड़ी उम्र के लड़के के साथ सुरक्षित और बहुत कॉन्फिडेंट महसूस करती है। गंभीर परिस्थितियों में ऐसे लोग बहुत मैच्‍योरिटी दिखाते हैं।

उन्‍हें लड़ाई झगड़ों को संभालना अच्‍छे से आता है। ऐसे मामलों में उनके साथ रहकर रिश्‍ता खत्‍म होने की नौबत कभी नहीं आती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि वह झगड़े के दौरान बहुत ही प्रभावी ढंग से बातचीत करते हैं, जो वास्‍तव में किसी रिश्ते को बचाए रखने के लिए बहुत ज़्यादा जरूरी होता है।

Share This Article