Vada Pav Girl : वड़ा पाव गर्ल को पुलिस ने किया गिरफ्तार? वीडियो जारी कर बताई पूरी बात

Newz Fast
4 Min Read
Vada Pav Girl
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi, Vada Pav Girl : सोशल मीडिया पर एक बात काफी वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको लेकर शनिवार को पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया जारी की है। जिसमें पूरी सच्चाई बताई है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) के नाम से फेमस हुई चंद्रिका गेरा दीक्षित को दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसमें एक महिला और पुरूष पुलिसकर्मी एक लड़की की खिंचकर ले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो वड़ा पाव गर्ल का है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये मामला सोशल मीडिया पर इतना हाईलाइट हुआ है कि खुद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को एक वीडियो जारी कर इस मामले की सच्चाई बतानी पड़ी है।

Also Read this- प्रोपर्टी के कागजात गुम हो जाने पर अब नहीं होगी कोई दिक्कत, बस कर लें ये काम

पुलिस ने देखा कि ये वीडियो काफी दिनों से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है और दिखाया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने वड़ा पाव गर्ल को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अपना एक अधिकारिक ब्यान इसको लेकर जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने इसमें साफ किया है कि इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है और न ही इसके खिलाफ कोई मामला दर्ज है।

अधिकारियों ने बताया है कि वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस हुई चंद्रिका दीक्षित बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित एक फुटपाथ पर अपनी रेहड़ी लगाती है। कुछ दिनों पहले वहीं के लोगों ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसकी किसी के साथ तगड़ी तकरार हो रही थी। वहीं वड़ा पाव गर्ल वहां पर मौजूद लोगों को खाना खिलाने में लगी हुई थी।

वहीं पुलिस ने पूरे मामले में बताया कि खाने के लिए लोगों की संख्या ज्यादा हो गई थी, जिस कारण वहां पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। वहां के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जिसमें बताया था कि यहां पर जाम लगा हुआ है। जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने वहां पर पहुंचकर जाम खुलवाया था।

Also Read this- कर्मचारियों की अब 33 फीसदी तक बढ़ने वाली है सैलरी, इन भत्तों में होगा इजाफा

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि चंद्रिका गेरा दीक्षित एक सड़क पर खाने की रेहड़ी लगाती है और वह वड़ा पाव बेचती है। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल के साथ वायरल किया जा रहा है। वहीं अगर हम बात करें इनके इंस्टाग्राम की तो उस पर भी इनके काफी फोलोअर्स है। बता दें कि वड़ा पाव गर्ल उस समय फेमस हुई थी, जब वह एमसीडी की एक अधिकारी के साथ रोते हुए फोन पर बात कर रही थी। जिस पर उन्हें स्टॉल को हटाने की धमकी भी मिली थी।

Share This Article