Newz Fast, New Delhi, Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन की सेवाएं 8 मार्च यानि आज सुबह 6 बजे से शुरु हो गई है। इस बार यात्रियों के लिए सफर करना और भी आसान हो जाएगा। इसके एंट्री और एग्जिट का काम पूरा किया जा चुका है। दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ के बीच इस ट्रेन के संचालन के लिए 10 बजे हरी झंडी दिखाई गई।
दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ के बीच नमो भारत ट्रेन के संचालन के लिए सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखा दी गई। इस ट्रेन के संचालन के बाद से यात्रियों के लिए सफर करना काफी आसान हो जाएगा।
Also Read : UP-बिहार वालों का समर ट्रिप बनेगा स्पेशल, आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट, जारी हुआ 156 ट्रेनों का शेड्यूल
8 मार्ट यानि आज से इस ट्रेन का संचालन आम लोगों के लिए शुरु कर दिया गया है। ट्रेन सुबह 6 से रात 8 बजे के बीच चलेगी। साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ के बीच स्टैंडर्ड कोच का किराया 90 रुपये और प्रीमियम कोच का किराया 180 रुपये तय किया गया है।
अधिकारियों की मानें तो अभी कुछ काम बाकी है। जिसे एक से दो दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। उद्घाटन का कार्यक्रम मुरादनगर स्टेशन पर हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सांसद वीके सिंह शामिल हुए।
इस मौके पर वीके सिंह ने कहा कि नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) अपने तय समय पर मेरठ तक शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर तेजी के साथ काम चल रहा है।
अब पब्लिक का साहिबाबाद तक मोदीनगर नॉर्थ तक आवागमन आसान हो जाएगा। पहले केवल 17 किमी का कॉरिडोर था। अब यह बढ़कर 34 किमी का हो गया है। स्टेशन की संख्या 5 से बढ़कर 8 हो गई है।
पूरा हुआ एंट्री एग्जिट का काम
दुहाई से मुरादनगर वाले सेक्शन के बीच स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बनाए जाने का काम पूरा हो चुका है। 6 मार्च को कई जगह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन कार्यक्रम कर रहे थे।
Also Read : UP-बिहार वालों का समर ट्रिप बनेगा स्पेशल, आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट, जारी हुआ 156 ट्रेनों का शेड्यूल
इसलिए इसे सेक्शन को भी इसमें शामिल कर लिया है। जबकि यदि पूरी तरह से काम पूरा करके इसका संचालन शुरू किया जाता तो एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता था, लेकिन तब तक आचार संहिता के लग जाने की संभावना है।
इसलिए इस सेक्शन का उद्घाटन करवा लिया है, इसके पार्किंग एरिया का काम भी पुरा हो चुका है और आज से इस ट्रेन का संचालन शुरु किया जा चुका है।
स्टैंडर्ड कोच का इतना होगा किराया
स्टेशन साहिबाबाद गाजियाबाद गुलधर दुहाई दुहाई डिपो मुरादनगर मोदीनगर साउथ मोदीनगर नार्थ
साहिबाबाद 20 30 30 40 50 60 80 90
गाजियाबाद 30 20 20 30 30 40 60 80
गुलधर 30 20 20 20 30 40 50 60
दुहाई 40 30 20 20 20 20 40 50
दुहाई डिपो 50 30 30 20 20 30 40 60
मुरादनगर 60 40 30 20 30 20 20 30
मोदीनगर साउथ 80 60 50 40 40 20 20 20
मोदीनगर नार्थ 90 80 60 50 60 30 20 20
Also Read : UP-बिहार वालों का समर ट्रिप बनेगा स्पेशल, आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट, जारी हुआ 156 ट्रेनों का शेड्यूल
प्रीमियम कोच का इतना होगा किराया
स्टेशन साहिबाबाद गाजियाबाद गुलधर दुहाई दुहाई डिपो मुरादनगर मोदीनगर साउथ मोदीनगर नार्थ
साहिबाबाद 40 60 60 80 100 120 160 180
गाजियाबाद 60 40 40 60 60 80 120 160
गुलधर 60 40 40 40 60 60 100 120
दुहाई 80 60 40 40 40 40 80 100
दुहाई डिपो 100 60 60 40 40 60 80 120
मुरादनगर 120 80 60 40 60 40 40 60
मोदीनगर साउथ 160 120 100 80 80 40 40 40
मोदीनगर नार्थ 180 160 120 100 120 60 40 40