Weather News : यूपी वालों को तपती गर्मी से मिलेगी राहत, 6 से 9 मई तक इन जिलों में होगी रिमझिम बाारिश

Newz Fast
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi, Weather News : मौसम विभाग की दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यूपी के कई इलाकों में तापमान बढ़ने की वजह से हीटवेव शुरु हो गई है, लेकिन अब 6 से 9 मई तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

देशभर में गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान है। कई इलाकों में तापमान काफी बढ़ चुका है जिस वजह से हीट वेव और लू लगने के आसार जताए गए हैं। इस तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है।

Also read this : वड़ा पाव गर्ल को पुलिस ने किया गिरफ्तार? वीडियो जारी कर बताई पूरी बात

दरअस्ल, उत्तर प्रदेश का मौसम जल्द ही बदलने वाला है। यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में 5 मई के बाद बारिश हो सकती है। इससे तापमान कुछ कम हो सकता है।

मौसम विभाग (Weather News) ने जानकारी देते हुए कहा है कि पूर्वी भारत में पांच मई तक हीटवेव लोगों के लिए सिरदर्द बनी रहेगी, वहीं पूर्वोतर भारत में 6 मई से बारिश होने के आसार जताए गए है, इसी के साथ ही तूफान आने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में 6 से लेकर 9 मई तक बारिश होने की संभावना है।

गत 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

रायलसीमा के नंदयाल में इस बार तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसकी वजह से लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए।

बीते दिनों मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग (Weather News) ने बताया है कि मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और नागालैंज में आने वाले पांच दिनों कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Also read this : वड़ा पाव गर्ल को पुलिस ने किया गिरफ्तार? वीडियो जारी कर बताई पूरी बात

उत्तर पश्चिम भारत में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जैसे इलाको में तीन से 5 मई तक बारिश होने वाली है और आंधी-तूफान के साथ वज्रपात हो सकता है।

तीन मई को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में बारिश देखी गई है। इसके साथ ही हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं और आंधी-तूफान के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 9 मई के बीच हल्की बारिश हो सकती है और आंधी-तूफान के साथ ही वज्रपात होने के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली का तापमान

गत शुक्रवार को दिल्ली में बारिश की वजह से तापमान काफी कम हो गया था। दिल्ली में शुक्रवार को तापमान न्यूनतम से छह डिग्री कम यानि 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Also read this : वड़ा पाव गर्ल को पुलिस ने किया गिरफ्तार? वीडियो जारी कर बताई पूरी बात

सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली की सापेक्षिक आद्रता 34 फीसदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चल सकती है और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहने वाला है।

Share This Article