Sirsa News : सिरसा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पर भड़क उठे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, कही ये बड़ी बात

Newz Fast
2 Min Read
Sirsa News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi Sirsa News : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने एक ब्यान जारी किया है। जिसमें कहा है कि सिरसा जिले के डीसी और एसपी राज्य सरकार के एक एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। ये सब प्रदेश में कभी भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

सिरसा जिले से एमपी चुनाव में इनेलो की ओर से संदीप लोट का नामांकन भरने पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने पहले मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अधिकार होता है कि वह अपने किसी भी स्थान पर रैली कर सकते हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें पहले 10 बजे का समय देकर 9 बजे से लेकर 11 बजे तक अपना कार्यक्रम करने का दबाव बना दिया। जो काफी गलत है।

भाजपा को लिया निशाने पर-

उन्होंने बात करते हुए कहा कि आज के समय में भाजपा का पूरे प्रदेश में काफी जोरदार विरोध हो रहा है। जिसे दबाने के लिए पुलिस का भी इस्तेमाल लोगों पर किया जा रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी काफिले में अगर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी होती है तो उसके जिम्मेदार एसपी और डीसी सिरसा होने वाले हैं।

इसको लेकर उन्होंने कहा है कि अधिकारियों को पहले अपनी पूरी जिम्मेदारी के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए वह चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। क्योंकि चुनाव के समय पूरी जिम्मेदारी आयोग की ही बनती है।

Share This Article