Savita Poonia Hockey Player : टोक्यो ओलिंपिक में छाई सिरसा की छोरी, 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वाल’ के नाम से हुई मशहूर

Newz Fast, Sirsa Savita Poonia Hockey Player : Tokyo Olympic 2020 में हरियाणा के किसान परिवार की बेटी छाई हुई है। मैच के दौरान आज सविता पूनिया ने 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर आस्ट्रेलियाई टीम को परास्त कर दिया वहीं लंबी हाईट और फुर्ती की बदौलत द ग्रेट वॉल के रुप...
 | 
Savita Poonia Hockey Player : टोक्यो ओलिंपिक में छाई सिरसा की छोरी, 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वाल’ के नाम से हुई मशहूर

Newz Fast, Sirsa

Savita Poonia Hockey Player : Tokyo Olympic 2020 में हरियाणा के किसान परिवार की बेटी छाई हुई है। मैच के दौरान आज सविता पूनिया ने 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर आस्ट्रेलियाई टीम को परास्त कर दिया वहीं लंबी हाईट और फुर्ती की बदौलत द ग्रेट वॉल के रुप में उभरकर पूरे विश्व में चर्चा में आ गई है।

बता दें कि सविता पूनिया (Savita Poonia) हरियाणा के सिरसा जिले के छोटे से गांव जोधकां की रहने वाली हैं। सविता के दादा स्वर्गीय रणजीत सिंह ने पूरा सहयोग किया था, जिसके चलते ही सविता गांव से निकलकर देश विदेश में चर्चा में है।

Savita Poonia Hockey Player : टोक्यो ओलिंपिक में छाई सिरसा की छोरी, 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वाल’ के नाम से हुई मशहूर

सविता के पिता महेंद्र सिंह पूनिया डिंग PHC में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। वो कहते हैं कि सविता ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इस जीत का श्रेय वो सविता के दादा स्वर्गीय रणजीत सिंह को देते हैं।

सविता के गांव में ज्यादा खेल सुविधाएं ना होने के चलते उनके दादा ने 11 साल की उम्र में ही सविता को सिरसा की अग्रसेन नर्सरी में दाखिला दिलवाया था। सविता के अलावा तीन पोतियों को जूडो और हॉकी में दाखिला करवाया था।

Savita Poonia Hockey Player : टोक्यो ओलिंपिक में छाई सिरसा की छोरी, 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वाल’ के नाम से हुई मशहूर

हिसार साई सेंटर में सविता पूनिया के कोच रहे आजाद सिंह मलिक ने बताया कि लंबी हाइट व फुर्ती के कारण ही सविता को गोलकीपर चुना गया था। जब सविता 9वीं क्लास में थीं, तब हिसार कोचिंग के लिए आई थीं। यहां पर एक प्रैक्टिस मैच में सविता को गोलकीपर बनाया था।

Savita Poonia Hockey Player :

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। महिला हॉकी टीम  ने ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।

उन्हें आशा है कि महिलाओं की हॉकी टीम ओलम्पिक में मैडल प्राप्त कर देशवासियों और सभी महिलाओं का सिर गर्व से ऊचां करेगीं।

Savita Poonia Hockey Player : टोक्यो ओलिंपिक में छाई सिरसा की छोरी, 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वाल’ के नाम से हुई मशहूर

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में 09 लड़कियां हरियाणा प्रदेश से है। यह प्रदेशवासियों के लिए और भी गर्व की बात है। महिलाओं की टीम की कप्तान  भी (शाहबाद) हरियाणा से है।

उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को अपनी और से हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित की है और विश्वास व्यक्त किया है कि अगले मैच में भी यह खिलाड़ी और अच्छा करेगीं।

Savita Poonia Hockey Player : टोक्यो ओलिंपिक में छाई सिरसा की छोरी, 9 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वाल’ के नाम से हुई मशहूर

दत्तात्रेय ने  भारतीय खिलाड़ियों , ऐथलीट व विभिन्न खेलों में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

Haryana Teachers Interview : हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाने से पहले इंटरव्यू से गुजरेंगे गुरूजी

टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा से 30  खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। यह सभी प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है।

WhatsApp Group Join Now