Kaithal Today News : शादी के 14 साल बाद हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Newz Fast, Kaithal Kaithal Today News कैथल में शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे एक निजी अस्पताल में 32 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। सफीदों की महिला सोनू की कैथल की अमरगढ़ कालोनी में 14 साल पहले शादी हुई थी। मृतका के स्वजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी...
 | 
Kaithal Today News : शादी के 14 साल बाद हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Newz Fast, Kaithal

Kaithal Today News

कैथल में शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे एक निजी अस्पताल में 32 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। सफीदों की महिला सोनू की कैथल की अमरगढ़ कालोनी में 14 साल पहले शादी हुई थी।

मृतका के स्वजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पति, सास और ससुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने पुराने बस स्टैंड के सामने रोड जाम कर दिया।

थाना शहर प्रभारी शिव कुमार सैनी और थाना सिविल लाइन प्रभारी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया, लेकिन वह सड़क से उठने के लिए तैयार नहीं हुए।

Kaithal Today News : शादी के 14 साल बाद हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप

मृतका सोनू की मां जींद के सफीदों निवासी राजबाला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी कैथल अमरगढ़ कालोनी के युवक सतपाल के साथ वर्ष 2007 में की थी। ( Kaithal Today News )

उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार बेटी को दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शुरुआत से ही उनकी बेटी को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

आरोप है कि सोनू का पति सतपाल शराब पीने का आदी है और आए दिन उनकी बेटी से मारपीट करता था। इस बारे में उनकी बेटी ने कई बार उन्हें बताया। इस पर सतपाल को समझाया गया, लेकिन वह बाज नहीं आया।

Kaithal Today News : शादी के 14 साल बाद हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप

उनकी बेटी पढ़ी-लिखी नहीं थी, जिसके लिए भी उसे ताने दिए जाते थे। सोनू के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। ( Kaithal Today News )

चचेरे भाई कपिल और मां राजबाला ने बताया कि वीरवार को सोनू के पेट में दर्द हुआ था। आरोप है कि दवाई के बहाने ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। (Kaithal Today News )

लोग दिखावे के लिए उसे वीरवार दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसकी सूचना उन्हें पांच घंटे बाद शाम को पांच बजे दी गई।

शुक्रवार सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई। राजबाला का आरोप है कि सोनू की मौत केे बाद से ही उसकी ससुरालपक्ष के लोग फरार हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने उनकी बेटी की हत्या की है।

WhatsApp Group Join Now