UP Weather Update : बादलों के बीच घिरा यूपी, 3 दिनों तक 36 जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ जमकर होगी बारिश

Newz Fast
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi, UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी राहत मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार यूपी के 36 जिलों में सप्ताह के तीन दिन जमकर बारिश होने वाली है। इसी के साथ ही गरज-चमक और आंधी आने के आसार भी जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है-

तपती गर्मी के बीच अब यूपी बादलों के बीच घिर चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस हफ्ते उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसी के साथ ही तेज आंधी आने के साथ गरज-चमक के आसार भी जताए गए हैं।

Also read this : पंजाब के इन जिलों में आज छाए रहेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में गर्मी के बीच बादलों ने डेरा डाल दिया है। इस सप्ताह प्रदेश के 36 जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। यहां तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे।

लखनऊ मौसम विभाग ने इसको लेकर ताजा अपडेट दिया है। फिलहाल, लोग गर्मी की मार से बेहाल हैं। यहां दोपहर को सूरज की तपिश में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। यूपी में मौसम बदलने जा रहा है। यहां 8 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह हवाएं कहीं-कहीं आंधी का रूप भी ले सकती हैं। मौसम विभाग ने इस सप्ताह आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। यह कई जिलों में कम या अधिक हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 मई, 9 मई और 10 मई को बारिश को होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के 36 जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान पीलीभीत, खैरी, कुशीनगर, लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।

Also read this : पंजाब के इन जिलों में आज छाए रहेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

इतना है तापमान

राजधानी लखनऊ का तापमान रविवार के दिन 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। बढ़त के बाद तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरदोई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में 42 अधिकतम और 20.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अयोध्या में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

Share This Article