Disadvantages Of Early Marriage : शादी के लिए ये उम्र होती है सही, कम में हुई तो हो जाएंगे ये 5 बड़े नुकसान

Newz Fast
4 Min Read
Disadvantages Of Early Marriage
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Newz Fast, New Delhi Disadvantages Of Early Marriage : भारत जैसे देश में मध्यम वर्ग के परिवार ज्यादा हैं। जिस कारण से जब एक भाई या बहन की शादी होती है तो दूसरे की भी साथ में ही कर देते हैं। जिससे शादी में आने वाला खर्च बच सके। उसमें वह उम्र नहीं देखते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर किसी की कम उम्र में शादी होती है तो उसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

हमारे समाज में एक उम्र के बाद लड़का हो या लड़की, शादी करने का दबाव हर किसी पर बना रहता है। हालांकि,शादी कब करनी है,ये फैसला सिर्फ आपका होना चाहिए। लेकिन कई बार नादानी में लिए गए फैसले, पेरेंट्स और रिश्तेदारों का शादी को लेकर प्रेशर,कुछ लोगों को जल्दी शादी करने के लिए मजबूर कर देता है।

शादी को लेकर की गई ये जल्दबाजी शादीशुदा जोड़े की लाइफ खराब कर सकती है। आइए जानते हैं कम उम्र में शादी करने वाले कपल्स को झेलने पड़ते हैं क्या-क्या नुकसान।

कम उम्र में ब्याह करने के नुकसान (Disadvantages Of Early Marriage)-

खुलकर जीने का नहीं मिलता मौका-कम उम्र में शादी करने से आप जीवन को खुलकर नहीं जी पाते हैं। ऐसे लोगों की लाइफ और ख्वाहिशें परिवार की जिम्मेदारियों के बीच ही दबी रह जाती है।

Also Read this- Urban Expressway : दिल्ली-NCR में बनेगा सबसे छोटा एक्सप्रेसवे, 9 हजार करोड़ का टेंडर हुआ जारी

आर्थिक रूप से हो जाते हैं कमजोर-

जो लोग कम उम्र में शादी कर लेते हैं, वे खुद को आर्थिक रूप से जल्दी मजबूत नहीं बना पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि करियर के शुरुआती दौर में ही उन्हें परिवारिक बंधक में बांध दिया जाता है। जिसकी वजह से उन्हें कई बार आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

जच्चा-बच्चा की सेहत पर भी होता है असर-

कम उम्र में शादी का मतलब बच्चे भी जल्दी होंगे। जिसकी वजह से लड़की अपने बच्चे की देखरेख अच्छी तरह नहीं कर पाएगी। जिसका बुरा असर जच्चा-बच्चा के विकास पर पड़ेगा। कम उम्र में जानकारी के अभाव में मां बनने से जच्चा व बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।

शिक्षा से हो जाती है दूरी-

कम उम्र में शादी करने से अकसर लड़कियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। ऐसी लड़किया अपने शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाती हैं और भविष्य में खुद की भलाई से जुड़े फैसले लेने से हमेशा डरती रहती हैं।

Also Read this- UP School Holidays : 13 दिनों तक यूपी में स्कूलों पर लगा रहेगा ताला, जारी हुई छुट्टियों की लिस्ट

पारिवारिक को लेकर बढ़ जाती है जिम्मेदारी-

कच्ची उम्र में विवाह करने का सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव महिला के स्वास्थ्य पर पड़ता है। महिला मानसिक और शारीरिक रूप से परिपक्व न होने की वजह से न तो वह पारिवारिक जिम्मेदारी का बोझ ही उठा पाती है और न खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती है।

Share This Article