Hisar Baris News : मकान की छत गिरने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Newz Fast, Hisar Hisar Baris News : हरियाणा के हिसार में एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते मिलगेट इलाके में स्थित 50 फुट रोड पर मंगलवार को देर रात करीब पौने एक बजे मकान की छत एक दम से गिर गई। जिस कारण से घर में...
 

Newz Fast, Hisar

Hisar Baris News : हरियाणा के हिसार में एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते मिलगेट इलाके में स्थित 50 फुट रोड पर मंगलवार को देर रात करीब पौने एक बजे मकान की छत एक दम से गिर गई। जिस कारण से घर में सो रहे रिक्शा चालक के 6 परिवारिक सदस्य घायल हो गए।

छत गिरने के कारण चार बच्चों सहित 6 लोग नीचे दब गए। जिसमें 38 वर्षीय सतनाम, 32 वर्षीय अंजलि, 12 वर्षीय यशपाल, 10 वर्षीय गुरमीत, 8 वर्षीय देवेंद्र और 6 वर्षीय शीतल घायल हो गए।

वहीं रात के समय जब छत गिरी तो आस पास के लोगों ने एक आवाज सुनी। जिस पर वह दौड़कर वहां पर पहुंचे तो देखा कि मकान की छत गिरी हुई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Sirsa Me Bhi Hogi Baris : हरियाणा में जमकर बरसे मेघा, आज इन जिलों में भी भारी बारिश के आसार

आस पास के लोगों वह पुलिस ने मिलकर मलबे को हटाया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते अंजलि और गुरमीत को चिकित्कों ने रेफर कर दिया। (Hisar Baris News)