Aaj ka Rashifal 30 July 2021 : आज इन राशि के लोगों का दिन रहेगा तनावपूर्ण, जानिये अपका कैसा रहेगा दिन ?

Newz Fast, Today Horoscope Aaj ka Rashifal 30 July 2021 : शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए धन के मामले में विशेष है। पंचांग के अनुसार इस दिन सावन मास की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है। सभी 12 राशियों का आइए जानते हैं, आज...
 | 
Aaj ka Rashifal 30 July 2021 : आज इन राशि के लोगों का दिन रहेगा तनावपूर्ण, जानिये अपका कैसा रहेगा दिन ?

Newz Fast, Today Horoscope

Aaj ka Rashifal 30 July 2021 : शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए धन के मामले में विशेष है। पंचांग के अनुसार इस दिन सावन मास की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है। सभी 12 राशियों का आइए जानते हैं, आज का आर्थिक राशिफल।

यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

Aaj ka Rashifal 30 July 2021 : आज इन राशि के लोगों का दिन रहेगा तनावपूर्ण, जानिये अपका कैसा रहेगा दिन ?

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- 

आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। आज धन का हिसाब किताब ठीक रखें। अचानक लाभ की स्थिति भी आज बन सकती है। आज के दिन न कर्ज लें और न कर्ज दें। वाणी की मधुरता बनाएं रखें। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

धन की कमी महसूस हो सकती है। धन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य में रूकावट आ सकती है। जिस कारण निराशा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखें। परिश्रम पर भरोसा रखें। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज जरूरत से ज्यादा खर्चा हो सकता है। अगर आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको पैसों को लेकर सावधान रहना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो किसी भी कागज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर करने से बचें। सेहत के मामले में आज स्नायु संबंधी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

मन प्रसन्न रहेगा। मित्र या शुभ चिंतको समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे धन लाभ की स्थिति भी बन सकती है। आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बना सकते हैं। वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध का आरम्भ हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती युक्त समय बिताएंगे।

Aaj ka Rashifal 30 July 2021 : आज इन राशि के लोगों का दिन रहेगा तनावपूर्ण, जानिये अपका कैसा रहेगा दिन ?

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज विचारों की अधिकता बनी रहेगी। जिस कारण भ्रम की स्थिति बन सकती है। आज का दिन धन लाभ के लिए अच्छा है। योजना बनाकर कार्य करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप अपना काम अथक रूप से करेंगे। घर का माहौल शांत बना रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करें। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। एक दूसरे पर विश्वास भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा रहेगा। आपको प्रतिदिन योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है। (Aaj ka Rashifal 30 July 2021)

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

क्रोध पर काबू रखें। नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। आज के दिन आने वाले दिनोें के लिए रणनीति बना सकते हैं। आज बाजार की स्थिति से लाभ प्राप्त करने की संभावना बनी हुई है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप वाणी के प्रयोग से भी धन बना सकते हैं। आज आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय परेशान कर सकता है।  आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपको फायदा भी हो सकता है। दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। बाजार की स्थिति आज आपको निवेश के लिए प्रभावित कर सकती है। लेकिन जल्दबाजी से बचें। आज मिलने वाले अवसरों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। खुदरा विक्रेता आज अच्छा वित्तीय लाभ कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अपने बच्चे पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको पेशाब की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज लाभ और हानि दोनों का योग बना हुआ है। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लेकिन संपर्क के मामले में लाभ होगा। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का योग बना हुआ है। बड़े निवेश की स्थिति से बचें।  सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। ध्यान रखें आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। बेहतर होगा आप उनसे बातचीत करके अपनी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। (Aaj ka Rashifal 30 July 2021)

Aaj ka Rashifal 30 July 2021 : आज इन राशि के लोगों का दिन रहेगा तनावपूर्ण, जानिये अपका कैसा रहेगा दिन ?

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

व्यापार के क्षेत्र में आज कुछ अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं यदि किसी नए कार्य को आरंभ करना चाहते हैं तो उसकी भी रूपरेखा बना सकते हैं। आज का दिन प्रबंधन और प्लानिंग के लिए उत्तम है। यदि किसी कारण से आपका कोई काम बीच में अटक जाता है तो बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अगर आप अपने प्रियजन के लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है। जीवनसाथी का मूड बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

शनि वक्री होकर आपकी राशि में विराजमान हैं। आज आपको शनि कठोर परिश्रम करने के लिए कह रहे हैं। बेहतर यही होगा कि आज आप आलस का त्याग करें और जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं उन्हें पूरा करने में जुट जाएं। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं। आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। किसी से शेयर नहीं करें। रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा। सिर और पेट दर्द हो सकता है। भोजन में सावधानी रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

धन को लेकर आज परेशान होना पड़ सकता है। आज धन प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आज के दिन कर्ज देने की स्थिति से बचें। सकारात्मक विचारों को अपनाएं। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपके घेरे में रह सकते हैं। लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपको खुश करेंगे। (Aaj ka Rashifal 30 July 2021)

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

हानि का योग बना हुआ है। पूंजी का प्रयोग सोच समझ कर करें। बड़ा निवेश करने से बचें। नए विचारों को अपनाने का प्रयास करें। इसी में आज की सफलता का राज छिपा है। प्रतिभा का सम्मान करें। अगर आपको किसी सहकर्मी से समस्या है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में आज आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज पैसों की कोई समस्या नहीं होगी। आज आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासकर कार का उपयोग करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Haryana Me Hogi Baris : अगले तीन घंटे में हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, देखिये मौसम का पूर्वानुमान

WhatsApp Group Join Now