Women Thug Gang In Jind : जींद में महिला ठग गिरोह से जरा बचके, रुपये डबल करने का झांसा दे ले उड़ीं जेवरात

Newzfast, Jind Women Thug Gang In Jind जींद के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला ठग गिरोह सक्रिय हो गया है। ठग गिरोह में शामिल महिलाएं पुराने कपड़ों के बदले में बर्तन बेचने के लिए गांवों में जाती हैं। जहां पर वह भोलीभाली महिलाओं को अपने झांसे में ले लेती हैं और...
 | 
Women Thug Gang In Jind : जींद में महिला ठग गिरोह से जरा बचके, रुपये डबल करने का झांसा दे ले उड़ीं जेवरात

Newzfast, Jind

Women Thug Gang In Jind

जींद के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला ठग गिरोह सक्रिय हो गया है। ठग गिरोह में शामिल महिलाएं पुराने कपड़ों के बदले में बर्तन बेचने के लिए गांवों में जाती हैं। जहां पर वह भोलीभाली महिलाओं को अपने झांसे में ले लेती हैं और गहनों को डबल करने का झांसा देती है। Women Thug Gang In Jind 

पहली बार में ठग महिलाएं एक जेवरात को ले जाती थी और एक सप्ताह के बाद जेवरात के साथ कुछ रुपये भी उनको दे देती है। जेवरात के साथ रुपये आने के बाद महिलाएं लालच में आ जाती हैं और एक साथ कई महिलाओं के जेवरात लेकर फरार हो जाती हैं। Women Thug Gang In Jind 

Women Thug Gang In Jind : जींद में महिला ठग गिरोह से जरा बचके, रुपये डबल करने का झांसा दे ले उड़ीं जेवरात

पिछले 15 दिन में जिले में दो वारदात हो चुकी हैं। पहले जहां पर गांव मखंड में दस महिलाओं के लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। पुलिस इन ठग गिरोह का पता ही नहीं लगा पाई थी कि इसी दौरान गांव घिमाना में दो महिलाओं के जेवरात लेकर फिर से फरार हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। Women Thug Gang In Jind 

गांव घिमाना निवासी रानी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को कुछ महिलाएं बर्तन बेचने के लिए उनके गांव में आई। जहां पर एक महिला उसके पास बैठ गई और पुराने कपड़ों के बदले में बर्तन लेने का आग्रह किया, लेकिन उसने मना कर दिया। Women Thug Gang In Jind 

इसके बाद आरोपित महिला ने कहा कि वह जेवरात को भी डबल कर देती है। काफी देर तक बात करने पर वह उसके झांसे में आ गई। उसने एक चांदी का जेवरात उस महिला को दे दिया। उसके बाद महिला उसको लेकर चली गई। उसके अगले ही दिन महिला फिर से उसके पास आई और उसकी चांदी का एक जेवर व कुछ नकदी दे दी। Women Thug Gang In Jind 

इसके बाद उस महिला पर विश्वास हो गया। इसके बाद उसने कहा कि जो भी जेवरात उसके पास है उसे दे दे और कुछ ही दिनों में डबल कर देगी। वह लालच में आ गई और उसने दो कानों की जोड़ी के झूमके, दो जोड़ी नथली, दो गले के लोकेट, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब उसे दे दिए।Women Thug Gang In Jind 

इसके बाद उसकी पड़ोसन महिला सिवानी भी लालच में आ गई। इसलिए सिवानी ने एक सोने का लोकेट, दो नथली, एक जोड़ी कानों की बाली व एक जोड़ी पाजेब की दे दी। Women Thug Gang In Jind 

महिला एक फोन नंबर भी उनको दे देगी। जाते समय महिला बोली वह आठ-दस दिन में आएगी और उनको मोटा इनाम देंगी। दस दिन बाद भी जब महिला नहीं आई तो उस नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। इसके बाद डर के चलते उसने परिवार के लोगों को नहीं बताया। बाद में इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। Women Thug Gang In Jind 

WhatsApp Group Join Now