मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 14:57 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

ट्रेंडिंग समाचार

Today Petrol-Diesel Price : आज 6 जून 2026 को फिर से बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए लेटेस्ट क्या है

Today Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है.

Today Petrol-Diesel Price

Newz Fast, New Delhi Today Petrol-Diesel Price : ग्‍लोबल बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आनी शुरू हो गई है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहंच गए हैं.

इसका असर शनिवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम नीचे आए हैं, जबकि कुछ जगहों पर इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 101.88 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 14 पैसे बढ़त के साथ 95.362 रुपये लीटर पहुंच गया है.

नोएडा में पेट्रोल 46 पैसे सस्‍ता होकर 101.96 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 42 पैसे गिरावट के साथ 95.44 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 113.54 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 18 पैसे महंगा होकर 99.54 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी गिरावट दिख रही है. ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 2 डॉलर टूटकर 93.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरा है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 90.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

  • गाजियाबाद में पेट्रोल 101.88 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • पटना में पेट्रोल 113.54 रुपये और डीजल 99.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें