Newz Fast, New Delhi, Motorola Razr Fold : अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो इस खबर को जरा ध्यान से पढ़ें। हाल ही में मोटोरोला कंपनी ने भारत में अपना नया और पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस डिवाइस को पहले MWC 2026 में पेश किया गया था। उसके बाद ये भारत के बाजारों में मिल जाएगा। Motorola Razr Fold में आपको 8.1-इंच के बड़े इनर डिस्प्ले और 6.6-इंच के कवर स्क्रीन मिलेगा।
भारत में Razr Fold की शुरुआती कीमत ₹1,49,999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। इसी के साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹1,59,999 में मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने इसका खास एडिशन FIFA World Cup 26 भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन कीमत ₹1,69,999 है।
मिलेंगे कई फायदे
अगर आफ इस फोन को खरीदते है तो आप लॉन्च ऑफर्स पर ₹10,000 का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिल जाएगा। इसी के साथ 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और एक साल के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का फायदा मिलेगा।
मोटोरोला Razr Fold में आपको 6.6-इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिलेगा, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस सके साथ आएगा। साथ ही इसके अंदर की तरफ 8.1-इंच का 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलेगी।
इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा थिन ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा, जो 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
सबसे कमाल बैटरी और कैमरा
Motorola Razr Fold के कैमरे की बात करें, तो इसमें आपको 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही इसमें प्राइमरी सेंसर, पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसी के साथ आपको 32MP का कवर स्क्रीन कैमरा और 20MP का इनर सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग ऑप्शन मिलेगा।
Motorola Razr Fold की बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। ये स्मार्ट फोन Android 16 पर चलता है।








