मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 14:07 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

ट्रेंडिंग समाचार

Hydrogen Bus Delhi : Hydrogen बस में सफर करने के लिए दिल्ली वासियों को देना होगा इतना किराया, बस में आएगा VIP वाला मजा

Hydrogen Bus Delhi: दिल्ली में हर रोज लाखों लोग बस से सफर करते है।

Hydrogen Bus Delhi

Newz Fast, New Delhi, Hydrogen Bus Delhi: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण लोगों को ई परेशानियां हो रही है। केंद्र सरकार ्रदूषण को कम करके ‘ग्रीन मोबिलिटी’ को बढ़ावा देने का प्रय़ास कर रही है।

इसके लिए केंद्र सरकार और इंडियन ऑयल नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में पूरी तरह से हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली शटल बस सेवा की शुरुआत की है। इस बस को खासतौर पर इस इलाके के सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है। सरकारी कर्मचारी अपने निजी वाहन को छोड़कर हाइड्रोजन बस में सफर कर सकें।

ये होगें बस के रूट

फिलहाल अभी दिल्ली में सिर्फ दो बसें शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि समय के साथ इन बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। ये हाइड्रोजन बस सेवा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन के बीच चलाई जाएगी।

हाइड्रोजन बस सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करते हुए विज्ञान भवन, निर्माण भवन और इंडिया गेट का चक्कर पूरा करते हुए सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन जाएगी और उसके बाद फिर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट वापिस पहुंचेगी।

साथ ही दूसरी बस इसी पूरे रूट पर उल्टी दिशा में चलेगी। ये सोमवार से शुक्रवार तक पीक ऑफिस आवर्स के दौरान हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इससे लोगों को ऑफिस आने-जाने में आसानी होगी।

शानदार सुविधाएं और बेहद कम किराया

ये बस 35 सीटों वाली है। ये बस पूरी तरह से वातानुकूलित और आरामदायक है। इस बस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक GPS ट्रैकिंग सिस्टम और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इस बस में सफर करने के लिए किराया बहुत कम है। इस बस में आने-जाने के लिए यात्रियों केवल ₹10 या ₹15 देने होंगे। यात्री बस के किराया के लिए कैश, UPI या फिर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से कर सकते है।

लेखक

Sandeep Kumar

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें