OMG! अचानक लाल हो गया आसमान, लोगों ने कहा होने वाला है दुनिया का अंत!
लेकिन इन दिनों चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो बेहद डरावनी है। इन तस्वीरों में आसमान बेहद लाल नजर आ रहा है। तस्वीरें जैसे ही सामने आई। हड़कंप मच गया। लोग इन तस्वीरो के आधार पर इसे दुनिया का अंत मान रहे हैं।

Newz Fast, New Delhi हम सबने आसमान को नीले आसमान को देखा है और हमारी आंखें भी नीला आसमान देखने का आदि हो चुका है। कई बार आसमान सफेद बादलों से ढका हुआ दिखाई देता है तो कभी सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आसमान में लालिमा दिखाई देती है।
लेकिन इन दिनों चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो बेहद डरावनी है। इन तस्वीरों में आसमान बेहद लाल नजर आ रहा है। तस्वीरें जैसे ही सामने आई। हड़कंप मच गया। लोग इन तस्वीरो के आधार पर इसे दुनिया का अंत मान रहे हैं।
ट्विटर पर बीते कुछ समय से ऐसे कई फोटोज और वीडियोज शेयर किये जा रहे हैं, जिसमें लाल आसमान दिखाई दे रहा है। लाल आसमान का पहला अनुभव चीन वासियों को 7 मई को हुआ था।
चीन के ज़्होशान शहर में अचानक ही लोगों की नजर लाल आसमान पर पड़ी। इस नज़ारे को कोई समझा नहीं पाया। ऐसे में इसे लेकर लोगों के अंदर काफी उत्सुकता पैदा हो गई कि आखिर आसमान लाल क्यों दिखाई दे रहा है? लोकल रेसिडेंट्स के अलावा नेटीजेंस भी इसे लेकर काफी कंफ्यूज नजर आए।
बताया दुनिया का अंत
लाल आसमान के कई वीडियोज ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा हैं। लोग इन वीडियोज को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे इंसानों द्वारा किये गए पाप का नतीजा बताया।
In the Chinese urban district of Zhoushan, it seems that the apocalypse has begun. pic.twitter.com/BzF4SMWs8n
— Anonymous Operations (@AnonOpsSE) May 9, 2022
वहीं कई के अनुसार ये दुनिया खत्म होने की शुरुआत की निशानी है। लोग इसके वीडियोज देख हैरान और परेशान हैं। वीडियो और तस्वीरों को लेकर अलग-अलग तरह की बातें की जा रही हैं।
ये है साइंटिफिक वजह
चीन के मीडिया आउटलेट, ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, लोकल मेटोरोलॉजिस्ट्स ने लाल आसमान का रहस्य सुलझा दिया है। उन्होंने बताया कि ये लाल आसमान लाइट के रिफ्रेक्शन और स्कैटर होने की वजह से है।
ये आमतौर पर बंदरगाहों में जलने वाले रेड फिशिंग बोट लाइट्स की वजह से होता है। जब मौसम साफ होता है, तब लाइट आसमान में जाकर फ़ैल जाते हैं और इसी तरह आसमान लाल नजर आता है। इसका दुनिया के अंत से कोई लेना देना नहीं है।