Knowledge: बाल और नाखून काटने पर क्यों नहीं होता दर्द? जानिए वजह
इसमें एक बात ध्यान देने वाली ये है कि हमारे बाल पूरी तरह से डेड शेल से बने होते हैं लेकिन नाखूनों में ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती।

Newz Fast, New Delhi अगर हमारे शरीर पर थोड़ी सी खरोच भी लग जाए तो बहुत दर्द होता है। लेकिन हम अपने बाल और नाखून काटते हैं तो बिल्कुल भी दर्द नहीं होता। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है कि हमें अपने नाखून और बाल काटने पर दर्द नहीं होता। आइए बताते हैं।
इसके पीछे है साइंस
आपको बता दें कि इसके पीछे साइंस है। दरअसल, बाल और नाखून मृत कोशिकाओं यानी डेड शेल से बनी होती हैं। इस वजह से शेल बेजान होती हैं। यही वजह से कि नाखून और काटने पर हमें दर्द नहीं होता।
लेकिन इसमें एक बात ध्यान देने वाली ये है कि हमारे बाल पूरी तरह से डेड शेल से बने होते हैं लेकिन नाखूनों में ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती।
डेड शेल के बने होते हैं नाखून
नाखून की बात करें तो ये हमारे शरीर की विशेष संरचनाओं में से एक हैं, जो त्वचा से पैदा होते हैं। किरेटिन एक तरह का निर्जीव प्रोटीन है। इससे ही हमारे नाखून बने होते हैं।
आपने नोटिस किया होगी कि बड़े हुए नाखून को काटने पर दर्द नहीं होता, लेकिन त्वचा से सटे नाखून को काटने पर दर्द होता है। क्योंकि केवल बड़े हुए नाखून ही डेड शेल से बने होते हैं और त्वचा से सटे हुए नाखून जीवित कोशिकाओं के।
बालों को काटने पर नहीं होता दर्द
आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे अंगुलियों के नाखून हर साल लगभग दो इंच बढ़ते हैं। वहीं बाल पूरी तरह से डेड शेल के बने होते हैं। इसलिए इन्हें कितना भी काटा जाए दर्द नहीं होता। इंसान के शरीर में बाल का काफी महत्व है। ये धूप, गर्मी समेत वातावरण से हमारे सिर की रक्षा करते हैं।