Khatron Ke Khiladi 12: कौन होगा KKK12 का विनर? रोहित शेट्टी ने अनजाने में लीक कर दिया विनर का नाम

Newz Fast, New Delhi बिग बॉस के अलावा खतरों के खिलाड़ी एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं और इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
इस शो के कारण लोग अपने पसंदीदा सितारे को करीब से जान पाते हैं। रोहित शेट्टी के इस खतरनाक स्टंट बेस्ड शो पर टीवी के कई कलाकार आते हैं और अपने डर को दूर करते हैं।
वे कई रोंगटे खड़े कर देने वाले टास्क पूरे करते हैं। दो हफ्तों बाद ही खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन टीवी पर आने वाला है। इस शो की शूटिंग इस समय केपटाउन में जोरों-शोरों से चल रही है। खतरों के खिलाड़ी 12 शो के लॉन्च होने से पहले ही बॉलीवुड के शानदार फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इस शो के विनर के नाम की ओर इशारा कर दिया है।
इसी के साथ आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग को लेकर रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने स्ट्रॉन्गेस्ट कंटेस्टेंट के बारे में तो बताया ही। लेकिन इसी बीच ऐसा लगा कि उन्होंने बातों ही बातों में विनर का भी नाम अनाउंस कर दिया।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) को लेकर जो इंटरव्यू दिया उसमें उन्होंने बताया कि, “इस साल की सबसे मजबूत खिलाड़ी रुबीना दिलैक है।
वह हर एक स्टंट को बहुत ही शानदार तरीके से करती हैं।” आगे बात करते हुए रोहित ने यहां तक बता दिया कि वो रुबीना को टॉप 5 में देखते हैं। साथ ही शो में उनके विजेता बनने के सबसे ज्यादा चांस हैं।
रुबीना दिलैक के बारे में बात करते हुए रोहित ने बताया कि वो जो भी स्टंट करती हैं, उसे एकदम परफैक्शन के साथ पूरा करती हैं।
बता दें कि रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के अलावा एक्ट्रेस सृति झा, तुषार कालिया, फैजल शेख और जन्नत जुबैर के भी टॉप 5 में शामिल होने की काफी उम्मीदें है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी बहुत ही बेहतरीन तरीके से ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में परफॉर्म कर रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि शिवांगी जोशी जो कि पिछले हफ्ते निकल गई थीं, वो भी वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में वापसी कर सकती हैं।