शराबी दूल्हे ने वरमाला के समय कर दिया ऐसा काम, साली कर दी थप्पड़ों की बरसात

Newz Fast, New Delhi रोजाना हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्में से कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं।
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां दूल्हे ने वरमाला के समय ऐसा काम कर दिया। जिसे देख हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं दूल्हे ने ऐसा क्या कर दिया ...
एक दूल्हा शराब के नशे में अपनी दुल्हन की जगह साली को ही जयमाला पहना देता है। इसके बाद दूल्हे के साथ जो होता है, वह उसे जिंदगी भर याद रहेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं।
दोनों के हाथों में जयमाला है। अभी जयमाला की रस्म पूरी नहीं हुई है। इसी बीच दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला डाल देती है। वहीं जब दूल्हे की बारी आती है तो वह पास में ही खड़ी अपनी साली के गले में जयमाला डाल देता है।
बिहार में शराबबंदी बा ... 🤔😅🤣😂🥃 pic.twitter.com/MiWYfF2N2T
— Vikki1975 (@Vikki19751) June 21, 2022
इससे दूल्हे की साली इतनी अधिक खफा हो जाती है कि वहीं स्टेज पर ही दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात करने लगती है। यह वीडियो देखने में काफी फनी लगता है।
वीडियो की शुरुआत से ही आप देख सकते हैं कि दूल्हा शराब के नशे में है। वह जयमाला के दौरान ही स्टेज पर झूमता नजर आ रहा है। पास में ही उसका एक दोस्त खड़ा हुआ है।
उसका दोस्त बार-बार दूल्हे को सपोर्ट देता है। अगर दोस्त वहां नहीं होता तो दूल्हा न जाने कितनी बार नीचे गिर चुका होता।