Go First flight का पक्षी से टकराने के बाद बड़ा हादसा होने से बचा, जानिए पूरा मामला
देश में विमानों में खराबी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब अहमदाबाद से चंडीगढ़ जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट G8911 को अहमदाबाद डायवर्ट किया.
Thu, 4 Aug 2022
| 
Newz Fast,New Delhi क्योंकि उसकी चपेट में एक पक्षी आ गया था। हालांकि इस घटना में चालक दल और विमान सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Go First flight
पिछले कुछ वक्त से लगातार फ्लाइट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हाल ही में स्पाइसजेट और गो एयर की उड़ानों में तकनीकी खामियों का मामला सामने आया था।
वहीं अब गुरुवार को अहमदाबाद से चंडीगढ़ जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद फ्लाइट G8911 को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया, जिसकी जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दी।