Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates : हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक बनाई 3-2 की बढ़त, देखिये पूरा ब्यौरा

Newz Fast, Tokyo Olympics 2020 Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates : गुरुवार को जिस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसी तरह आज यानी शुक्रवार 6 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है। भारतीय टीम कांस्य...
 | 
Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates : हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक बनाई 3-2 की बढ़त, देखिये पूरा ब्यौरा

Newz Fast, Tokyo Olympics 2020

Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates :

गुरुवार को जिस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसी तरह आज यानी शुक्रवार 6 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है।

भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन की टीम से सामना कर रही है। भारत अब तक टोक्यो में जारी ओलिंपिक में पांच पदक जीत चुका है, जिसमें से दो पदक सिल्वर मेडल के रूप में आए हैं, जबकि तीन पदक कांस्य के रूप में आए हैं।

Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates : हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक बनाई 3-2 की बढ़त, देखिये पूरा ब्यौरा

चार व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में भारत ने पदक जीते हैं, जबकि एक पदक टीम के रूप में आया है, जिसे हॉकी पुरुष टीम ने जीता है।

महिला हॉकी टीम का मुकाबला जारी 

ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, दोनों ही टीमें पहले हाफ के पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाईं।

कुछ मौके दोनों टीमों को गोल के लिए मिले थे, लेकिन कोई भी गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सका। इस समय दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है।

भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में गोल खाना पड़ा। थ्रीडी स्किल्स के जरिए ग्रेट ब्रिटेन की ओर से एलीना सियान ने गोल किया और कांस्य पदक के इस मैच में खाता खोला।

Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates : हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक बनाई 3-2 की बढ़त, देखिये पूरा ब्यौरा

दूसरा गोल करीब दसवें मिनट में इंग्लैंड की टीम ने किया, जब सारा रॉबर्ट्सन ने गोल किया और बढ़त को 2-0 में तब्दील किया, लेकिन भारतीय महिला टीम ने भी वापसी करते हुए एक गोल दागा। (Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates)

दूसरे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने गोल दागा और बढ़त को कम किया। इतना ही नहीं, जब भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला तो गुरजीत ने फिर से 11वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला खड़ा किया। (Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates)

Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates : हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक बनाई 3-2 की बढ़त, देखिये पूरा ब्यौरा

दूसरे ही क्वार्टर के आखिरी के कुछ मिनटों में भारत की तरफ से एक और गोल दागा गया। वंदना कटारिया ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। हाफ टाइम तक भारत 3-2 से आगे है। (Tokyo Olympics 2020 Hockey Updates)

पदक के मुकाबले

हाकी (महिला) : कांस्य पदक का मैच, सुबह 7:00 बजे से, बनाम ग्रेट ब्रिटेन

———

एथलेटिक्स :

20 किमी पैदल चाल (महिला वर्ग) : फाइनल, दोपहर 1:00 बजे

खिलाड़ी : प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट

50 किमी पैदल चाल (पुरुष वर्ग) : फाइनल, दोपहर 2:00 बजे

खिलाड़ी : गुरप्रीत सिंह

——————–

अन्य मुकाबले

कुश्ती : अंतिम-16, सुबह 8:00 बजे

पुरुष : बजरंग पूनिया

महिला : सीमा बिसला

—————

एथलेटिक्स

पुरुष 4 गुना 400 मीटर रिले राउंट-1 हीट-2, शाम 5:07 बजे

——————–

गोल्फ : महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3, सुबह 4:00 बजे से

खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

WhatsApp Group Join Now