Today Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल के जारी हुई नई कीमतें, 13 दिन में बढ़े सात बार दाम
Newz Fast, New Dehli
Today Petrol Diesel Price : देश में एक दिन तेल के दाम बढ़ने के बाद आज तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। आज पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे हैं। बीते दिन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे, वहीं डीजल के दामों में 16 पैसे की कटौती की थी।
देखिये प्रमुख शहरों के भाव-
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
नई दिल्ली | 101.19 | 89.72 |
मुंबई | 107.20 | 97.29 |
कोलकाता | 101.35 | 92.81 |
चेन्नई | 101.92 | 94.24 |
नोएडा | 98.39 | 90.19 |
बेंगलुरु | 104.58 | 95.09 |
हैदराबाद | 105.15 | 97.78 |
पटना | 103.52 | 95.30 |
जयपुर | 108.03 | 98.85 |
लखनऊ | 98.29 | 90.11 |
गुरुग्राम | 98.83 | 90.31 |
चंडीगढ़ | 97.31 | 89.35 |
अब तक कितनी बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम (Today Petrol Diesel Price )
इस प्रकार जुलाई महीने में अब तक पेट्रोल के दाम में 7 बार बढ़ोतरी हुई है। डीज़ल के भाव में इस महीने अब तक 4 बार बढ़ोतरी और एक बार कटौती की जा चुकी है। इसके पहले जून के महीने में पेट्रोल और डीज़ल के भाव में 16 दिन इजाफा किया गया था।
वहीं, 4 मई के बाद से इस महीने में भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल के भाव में 16 दिन इजाफा किया था।
इसके पहले 5 राज्यों में चुनाव के चलते लगातार 18 दिनों तक पेट्रोल और डीज़ल के दाम में कोई कटौती नहीं की गई थी।
इस प्रकार 4 मई के बाद से अब तक राजधानी दिल्ल में पेट्रोल 10.79 रुपये और डीज़ल 8.99 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।
कैसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल का भाव
पेट्रोल-डीज़ल के खुदरा भाव को हर रोज रिवाइज किया जाता है और इसके बाद सुबह 6 बजे नया भाव जारी हो जाता है। आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं।
इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंग।
शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा।
इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
COMPENSATION SCHEME FOR WOMEN VICTIMS\SURVIVORS OF SEXUAL ASSAULT\OTHER CRIMES – 2018
खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। ऐसे शहरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।