Rewari Today News : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका

Newz Fast, Rewari Rewari Today News : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर को जाने वाले हाइवे पर स्थित गांव आसलवास के नजदीक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं 24 घंटे बीत जाने...
 | 
Rewari Today News : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका

Newz Fast, Rewari

Rewari Today News : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर को जाने वाले हाइवे पर स्थित गांव आसलवास के नजदीक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

वहीं 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक महिला की शनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि महिला का शव सबूत मिटाने के लिए फैंका गया है। जिस पर कसौला थाना पुलिस ने मर्डर और सबूत मिटाने का अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rewari Today News : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका

पुलिस को जांच के दौरान कुछ सबूत मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस आस पास के इलाकों में दबिश दे रही है। वहीं आस पास के इलाके में जाकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है।

35 साल की इस महिला की शनाख्त के लिए हरियाणा के सभी थानों में फोटो भेजी गई है, वहीं राजस्थान पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।

Rewari Today News : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका

आपको बता दें कि दिल्ली-जयपूर हाइवे पर धारूहेड़ा से बावल के बीच काफी वर्षों से शव मिल रहे हैं। लगभग मामलों में हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को यहां पर फैंका गया था।

अगर हम बात करें दिसंबर 2019 की घटना की तो एक साइको किलर ने अपनी प्रमिका को मारकर धारूहेड़ा में फैंक दिया था।

ये भी पढ़ें- PRADHAN MANTRI JAN DHAN YOJNA (PMJDY)

युवती राजस्थान के हाई प्रोफाइल घर से थी। पूरे मामले में आरोपी ने ओला के एक चालक की भी हत्या की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया था। (Rewari Today News)

WhatsApp Group Join Now