Aaj Ka Rashifal 4 October 2026 : आज इन राशियों के बदलने वाले हैं दिन, फटाफट देखें अन्य राशि वालों का कैसा रहने वाला है दिन

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा, पराक्रम रंग लाएगा। कोई भी अगर व्यापारी की स्थिति बढ़ाना चाहते हैं, फैलाना चाहते हैं तो यह सही समय होगा। जो आपने सोच रखा है, अपने सोच को कार्यरूप दीजिए। प्रेम संतान का भी साथ मिल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी, मधुर भोजन मिलेगा। वाणी में मधुरता रखिएगा और जो रुपये पैसे आ रहे हैं उसका संग्रह करें। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है, पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शब्द साधक की तरह बने हुए हैं। जहां जरूरत पड़ रही है कड़क भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जहां सौम्यता चाहिए वहां सौम्य रहे हैं। वाणी से जग जीत लेने की कला इस समय आ गई है और आकर्षक दिख रहे हैं, आकर्षित कर रहे हैं लोगों को। व्यापारी की स्थिति अच्छी है, प्रेम संतान व्यापार स्वास्थ्य सब कुछ बहुत अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026: सिंह, मिथुन और कन्या राशि को मिल सकते हैं अच्छे अवसर, जानें 12 राशियों का हाल

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति थोड़ी चिंताकारी है, मन चिंतित है इसके अलावा सब कुछ अच्छा है। प्रेम में समीपता है, भाग्य साथ दे रहा है, व्यापारी की स्थिति सुदृढ़ हो रही है, एंजॉय कर रहे हैं। चिंतित हो के एंजॉय कर रहे हैं, चिंता त्याग दीजिए कुछ भी बुरा नहीं होने वाला है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि की थोड़ी सी मानसिक परेशानी है और प्रेम में दूरी आपको परेशान कर रही है, खर्च की अधिकता है लेकिन आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, पुराने मार्ग से भी पैसे आ रहे हैं, भाग्य साथ दे रहा है, स्वास्थ्य भी लगभग ठीक-ठाक है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिल रहा है, व्यवसायिक सफलता मिल रही है, प्रेम-संतान का साथ है। आमदनी की स्थिति बड़ी सुदृढ़ हो रखी है आपकी, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: Shukra Uday 2026: दिवाली से पहले चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, धन और करियर में शुभ संकेत

तुला राशि- भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य में अद्भुत सुधार है, भाग्य भी साथ दे रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापार बहुत अच्छा है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati 2027: मीन राशि वालों की नहीं खत्म होगी साढ़ेसाती, जून और अक्टूबर की ये तारीखें हैं खास

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, प्रेम में थोड़ी दूरी, जीवन साथी से थोड़ी दूरी, स्वास्थ्य भी साथ नहीं दे रहा है, व्यापारी की स्थिति लगभग ठीक है, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है, प्रेम में थोड़ी दूरी चल रही है, फिर भी प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात होगी और शुभ रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, पीली वस्तु पास रखिए।

Sandeep Kumar
लेखक परिचय

Sandeep Kumar

न्यूज़ डेस्क / Newz Fast

Sandeep Kumar के Newz Fast पर प्रकाशित समाचार और लेख इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।