Aaj ka Rashifal 4 Oct 2026 : इन 3 राशियों को मिलेगा धन के साथ करियर में बहुत फायदा, जानें आपकी राशि के बारे में

Aaj ka Rashifal 4 Oct 2026

Newz Fast, New Delhi, Aaj ka Rashifal 4 Oct 2026 :ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मेष राशि में सूर्यदेव-चंद्रदेव की युति बन रही है और साथ आमावस्या तिथी बन रही है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, मिछुन , कर्क और मीन राशि के जातकों को धन और करियर में बहुत लाभ मिलने वाला है। आज इन राशियों को मेहनत करने पर उनका बहुत अच्छा परिणाम मिलने वाला है।

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल

आर्थिक:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने वाला है। बता दें कि आपके कहीं फंसे हुए या बकाया पैसा मिलने वाला है। साथ ही आपको अपने नेटवर्क या जानकारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस बात का खास ध्यान रहें कि जोखिम भरे निवेशों से बचें। इसी के साथ कोई भी फैसला करने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें, तभी फैसला करें।

करियर:
मिथुन राशि के जातकों को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। आप पर अधिक जिम्मेदारी आ सकती है। आपके दसवें भाव में मंगल और शनिदेव बैठे है, जो कड़ी मेहनत और धैर्य की मांग करते हैं। मिथुन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर होने वाले विवादों से बचना चाहिए। आपके साथ भम्र की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए किसी भी काम को करने के बाद दोबारा अच्छे से चेक करें।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026: सिंह, मिथुन और कन्या राशि को मिल सकते हैं अच्छे अवसर, जानें 12 राशियों का हाल

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल

आर्थिक:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अचानक आए खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें किसी भी जोखिम भरे निवेशों से बचें। इसी के साथ अपनी वित्तीय योजना को सावधानी से बनाए। करियर में आपको लाभ मिल सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, बिना सोचे-समझें किसी को पैसे उधार न दें।

करियर:
कर्क राशि के जातकों के करियर की बात करें, तो आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आज आपके नेतृत्व गुण निखरेंगे। कर्क राशि के दसवें भाव में सूर्यदेव और शुक्र बैठे है, जो आपके विकास और मान्यताओं के सहायक है। किसी भी जल्दबाजी से निर्णय न लें।

मीन राशि का आर्थिक राशिफल

आर्थिक स्थिति:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मीन राशि के जातक अपनी बचत और आर्थिक स्थिति पर सोच-विचार कर सकते है। आपकी राशि में सूर्यदेव और शुक्र बैठे है, जो आर्थिक उन्नति में आपकी मदद करेंगे। इसी के साथ आपकी राशि में राहुदेव भी मौजूद है। जिससे आपके खर्चें बढ़ सकते है। मीन राशि वाले अपनी वित्तीय योजना को सावधानीपूर्वक बनाएं।

यह भी पढ़ें: Shukra Uday 2026: दिवाली से पहले चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, धन और करियर में शुभ संकेत

करियर:

यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati 2027: मीन राशि वालों की नहीं खत्म होगी साढ़ेसाती, जून और अक्टूबर की ये तारीखें हैं खास

मीन राशि वाले अपने करियर पर खास ध्यान दें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, किसी भी योजना को बनाने में आपको उलझन महसूस हो सकती है। मीन राशि वाले किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपने काम के समय हर बात स्पष्ट कहें। साथ ही आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

Sandeep Kumar
लेखक परिचय

Sandeep Kumar

न्यूज़ डेस्क / Newz Fast

Sandeep Kumar के Newz Fast पर प्रकाशित समाचार और लेख इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।