Rajasthan Police SI Exam 2021 : SI परीक्षा को लेकर जारी हुआ नोटिस, अब नहीं होगी इस तिथि को परीक्षा
Newz Fast, Rajasthan SI Recruitment 2021
Rajasthan Police SI Exam 2021 : राजस्थान पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके एग्जाम की तारीख भी फाइनल हो गई थी। राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 (Rajasthan Police SI Vacancy 2021) का आयोजन पहले 04 सितंबर 2021 को होना था।
लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। आरपीएससी ने अब सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम की नई डेट जारी की है। आरपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अब यह भर्ती परीक्षा 13 सितंबर से लेकर 15 सितंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम रोजाना दो शिफ्ट में होगा।
एग्जाम का पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल http://rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। नोटिस चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पुलिस के लिए ये भर्तियां उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) के लिए की जा रही हैं। इस चयन प्रक्रिया के जरिये राज्य में एसआई के कुल 859 पद भरे जाने हैं। ग्रेड पे 4200 और पे मैट्रिक्स लेवल 11 के अनुसार सैलरी व भत्ता दिए जाएंगे।
इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जून, 2021 थी। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर साक्षात्कार लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सभी ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे।
WBPRB Kolkata Police SI Recruitment 2021 : पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवदेन
इस एग्जाम का सिलेबस आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी पर देख सकते हैं। (Rajasthan Police SI Exam 20221)