Petrol Kab Sasta Hoga : आम लोगों को आज मिली राहत, तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए तेल के दाम

Newz Fast, New Delhi Petrol Kab Sasta Hoga : दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई को लेकर आज आम लोगों को थाड़ी राहत है। क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज छठे दिन पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धी नहीं की है। जबकि बीते शनिवार को डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं...
 | 
Petrol Kab Sasta Hoga : आम लोगों को आज मिली राहत, तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए तेल के दाम

Newz Fast, New Delhi

Petrol Kab Sasta Hoga : दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई को लेकर आज आम लोगों को थाड़ी राहत है। क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज छठे दिन पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धी नहीं की है।

जबकि बीते शनिवार को डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं था। लेकिन पेट्रोल की कीमतें 29 से 30 पैसे तक बढ़ गई थी। वहीं उस दिन के बाद आज तक दाम में कोई बदलाव नहीं आया है।

Petrol Kab Sasta Hoga : आम लोगों को आज मिली राहत, तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए तेल के दाम

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.87  101.84
मुंबई 97.45 107.83
कोलकाता 93.02 102.08
चेन्नई 94.39 102.49

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

Petrol Kab Sasta Hoga : आम लोगों को आज मिली राहत, तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए तेल के दाम

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। (Petrol Kab Sasta Hoga )

Raj Kundra Video Shooting : शिल्पा शेट्टी को छोड़ इस अभिनेत्री से रोमांस करना चाहते हैं राज कुंद्रा, ऐसे खुली पोल

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

WhatsApp Group Join Now