Today Petrol Diesel Rate 27 July : 10 दिनों से नहीं बढ़े हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट
Newz Fast, New Delhi
Today Petrol Diesel Rate 27 July – अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुस्ती के बीच एक बार फिर पेट्रोल-डीज़ल के भाव स्थिर हैं।
आज (मंगलवार, 27 जुलाई 2021) लगातार 10वें दिन भी पेट्रोल और डीज़ल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ईंधन की कीमतों में अंतिम बार 17 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी।
इसके बाद लगातार 10 दिन तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल का भाव 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल का भाव 89.87 रुपये प्रति लीटर पर है।
जुलाई महीने में अब तक पेट्रोल की कीमत में 9 बार और डीज़ल की कीमत में 5 बार बढ़ोतरी हुई है। एक दिन डीज़ल की कीमत में गिरावट भी हुई है।
इसके पहले मई और जून महीने में ईंधन की कीमतों में 16-16 दिन की बढ़ोतरी हुई है। 4 मई के बाद से अब तक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 11.44 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल का दाम 09.14 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।
किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 के पार है पेट्रोल
शहर |
पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीज़ल (रुपये/लीटर) |
नई दिल्ली |
101.84 |
89.87 |
मुंबई |
107.83 |
97.45 |
कोलकाता |
102.08 |
93.02 |
चेन्नई |
102.49 |
94.39 |
नोएडा |
99.02 |
90.34 |
बेंगलुरु |
105.25 |
95.26 |
हैदराबाद |
105.83 |
97.96 |
पटना |
104.25 |
95.51 |
जयपुर |
108.71 |
99.02 |
लखनऊ |
98.92 |
90.26 |
गुरुग्राम |
99.46 |
90.47 |
चंडीगढ़ |
97.93 |
89.50 |
कैसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल का भाव
पेट्रोल-डीज़ल के खुदरा भाव को हर रोज रिवाइज किया जाता है और इसके बाद सुबह 6 बजे नया भाव जारी हो जाता है। आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंग।
शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं।
HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं। खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। ऐसे शहरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।(Today Petrol Diesel Rate 27 July)