Petrol-Diesel Price Today 25 July : पिछले 42 दिनों में 11.52 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर का भाव
Newz Fast, New Delhi
Petrol-Diesel Price Today 25 July – सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में किसी तरह का इजाफा नहीं किया है। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं।
वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतें चढ़कर बंद हुई हैं। घरेलू मार्केट में करीब बीते 8 दिनों से तेल की कीमतों में कोई फेरबरल देखने को नहीं मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये है।
मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 42 दिनों में पेट्रोल करीब 11.52 रुपये तक महंगा हो चुका है। बता दें मई से लेकर जुलाई तक रुक-रुक कर ईंधन की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।
पेट्रोल डीजल का भाव (Petrol Diesel Price on 25 July 2021)
शहर |
पेट्रोल रुपये प्रति लीटर |
डीजल रुपये प्रति लीटर |
दिल्ली |
101.84 |
89.87 |
मुंबई |
107.83 |
97.45 |
चेन्नई |
101.49 |
94.39 |
कोलकाता |
102.08 |
93.02 |
भोपाल |
110.20 |
98.67 |
रांची |
96.68 |
94.84 |
बेंगलुरु |
105.25 |
95.26 |
पटना |
104.25 |
95.57 |
चंडीगढ़ |
97.93 |
89.50 |
लखनऊ |
98.92 |
90.26 |
अगस्त से हो सकता है सस्ता
पेट्रोल डीजल (Petrol price today) की कीमतों में जल्द ही कमी आने की उम्मीद की जा रही है। रविवार को ओपेक समूह के साथ हुई बैठक के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि पेट्रोल जल्द ही सस्ता हो सकता है।
बता दें इस बैठक में पूर्ण सहमति बनी है, जिसके तहत पांच OPEC और गैर ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन अगस्त से बढ़ाएंगे। वहीं, अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है।
इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है।
आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।