Nalanda Today News : पति ने प्रोमोशन होते ही मांग दहेज, नहीं मिला तो पत्नी की हत्या के बाद कर दिए टुकड़े

Newz Fast, Nalanda Nalanda Today News : बिहार जिले के नालंदा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ससुराल पक्ष ने विवाहिता से पहले दहेज की मांग की, फिर उसकी हत्या कर शव के टूकड़े टूकड़े कर जमीन में दफना दिए। मामले से पर्दा तब उठा...
 | 
Nalanda Today News : पति ने प्रोमोशन होते ही मांग दहेज, नहीं मिला तो पत्नी की हत्या के बाद कर दिए टुकड़े

Newz Fast, Nalanda

Nalanda Today News : बिहार जिले के नालंदा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ससुराल पक्ष ने विवाहिता से पहले दहेज की मांग की, फिर उसकी हत्या कर शव के टूकड़े टूकड़े कर जमीन में दफना दिए।

मामले से पर्दा तब उठा जब परिजनों ने काजल  को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था और वह ससुराल में भी नहीं थी।

Nalanda Today News : पति ने प्रोमोशन होते ही मांग दहेज, नहीं मिला तो पत्नी की हत्या के बाद कर दिए टुकड़े

परिजनों ने पुलिस के सहयोग से कई दिनों तक काफी खोजबीन की। इस दौरान हिलसा के नोनिया विगहा के एक खेत में ही जमीन में दफनाया हुआ उसका शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया। घटनास्थल से काजल के शव को पेट्रोल छिड़ककर जला देने के भी निशान मिले हैं।

बता दें कि पटना जिले के सलिमपुर निवासी अरविंद सिंह की पुत्री काजल कुमारी की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा निवासी जगत प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के साथ 27 जून 2020 को हुई थी।

Nalanda Today News : पति ने प्रोमोशन होते ही मांग दहेज, नहीं मिला तो पत्नी की हत्या के बाद कर दिए टुकड़े

शादी के वक्त संजीत कुमार रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत था। जहां हाल में ही टीटीई के पद पर उसका प्रमोशन हुआ था। संजीत का प्रमोशन होते ही दहेज के रूप में चार लाख की और मांग की जाने लगी।

मृतका के परिजनों ने बताया कि इसी साल फरवरी में 80 हजार रुपये दे दिए थे फिर भी और राशि नहीं देने पर संजीत कुमार ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी काजल की हत्या कर दी।

Nalanda Today News : पति ने प्रोमोशन होते ही मांग दहेज, नहीं मिला तो पत्नी की हत्या के बाद कर दिए टुकड़े

हिलसा थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतका के पिता अरविंद सिंह ने पति संजीत कुमार समेत कुल 5 लोगों पर बेरहमी से काजल की हत्या का मामला दर्ज कराया है। (Nalanda Today News)

Raj Kundra Film : अगर राज कुंद्रा पाए गए दोषी, तो इतने साल हो सकती है सजा ?

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now