Karnal News : करनाल में 3 बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी कर उठाया ये कदम
Newz Fast, Karnal
Karnal News – करनाल में रिश्तों में दगा की कहानी सामने आई है। तीन बच्चों के पिता ने पहली पत्नी से छिपकर दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को दूसरी पत्नी के बारे में पता चला तो झगड़ा शुरू हो गया।
पहली पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर पति से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
वसंत विहार निवासी रीना का कहना है कि 26 दिसंबर 2014 को करनाल के प्रिंस के साथ उसकी शादी हुई थी। उसे अब तीन बच्चे हैं। अब तक वो इकट्ठे ही रह रहे थे।
कुछ समय पहले उसे पता चला कि तीन मार्च 2017 को प्रिंस ने दूसरी शादी कर रखी है और बीच-बीच में किसी न किसी बहाने से वह बाहर रहता था। अब डेढ़ महीने से दिन-रात घर से बाहर चल रहा था।
इस बारे में जब पूछा तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।महिला ने बताया कि उसने पहले भी पुलिस को शिकायत दी है। परिजनों के कहने पर वह साथ रहने को तैयार हो गया, लेकिन घर जाने के बाद फिर से उन्हीं गतिविधियों पर आ गया।
अब फिर सोमवार को उसके साथ मारपीट की। उसके साथ मारपीट की। उधर, एएसआई उमेश सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। (Karnal News)