जारी हुए आज पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों को मिली 17वें दिन भी राहत, देखिये अपने शहर का रेट
Newz Fast, Today Petrol Diesel Price
My City Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में लगातार 17वें दिन आम जनता को राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
18 जुलाई के बाद से लगातार पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल के लिए आपको 89.87 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खर्च करना होगा।
अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें यहां लगातार कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
मई के बाद से लगातार तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। बता दें 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमतों में सोमवार, 12 जुलाई को हल्की नरमी देखने को मिली थी। वहीं, 15 जुलाई को डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था।
आइए चेक करें अपने शहर में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का भाव-
शहर |
पेट्रोल रुपये प्रति लीटर |
डीजल रुपये प्रति लीटर |
दिल्ली |
101.84 | 89.87 |
मुंबई |
107.83 | 97.45 |
चेन्नई |
101.49 | 94.39 |
कोलकाता |
102.08 | 93.02 |
भोपाल |
110.20 | 98.67 |
रांची |
96.68 | 94.84 |
बेंगलुरु |
105.25 | 95.26 |
पटना |
104.25 | 95.57 |
चंडीगढ़ |
97.93 | 89.50 |
लखनऊ |
98.92 | 90.26 |
19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है।
आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा। (My City Petrol Diesel Price)