Haryana Mansoon Update : हरियाणा में देर से आया मानसून, झमाझम बरसा, दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Newz Fast, Hisar Haryana Mansoon Update – पूरे हरियाणा में मानसून के सक्रिय होते ही मंगलवार को फरीदाबाद, करनाल, यमुनानगर, जींद समेत अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। पहाड़ों पर भारी बारिश के अलावा यमुनानगर में हुई जोरदार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। यहां जोरदार बारिश...
 | 
Haryana Mansoon Update : हरियाणा में देर से आया मानसून, झमाझम बरसा, दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Newz Fast, Hisar

Haryana Mansoon Update  – पूरे हरियाणा में मानसून के सक्रिय होते ही मंगलवार को फरीदाबाद, करनाल, यमुनानगर, जींद समेत अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

पहाड़ों पर भारी बारिश के अलावा यमुनानगर में हुई जोरदार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। यहां जोरदार बारिश से नांगल ड्रेन टूटने के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया।

Haryana Mansoon Update : हरियाणा में देर से आया मानसून, झमाझम बरसा, दो दिन कैसा रहेगा मौसम

करनाल में तो बारिश ने 52 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। यहां 24 घंटे में 190 एमएम बारिश हुई। इससे पहले 15 जुलाई 1968 में 24 घंटे में हुई थी रिकार्ड 242 एमएम बारिश हुई थी।

Haryana Mansoon Update : हरियाणा में देर से आया मानसून, झमाझम बरसा, दो दिन कैसा रहेगा मौसम

लगातार चार घंटे तक हुई बारिश ने स्मार्ट सिटी की हर सड़क को नाले में तब्दील कर दिया। सीवरेज ओवरफ्लो हुए, घरों में भी पानी घुस गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब दो दिन तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।

चार डिग्री तक गिरा तापमान

बारिश की वजह से प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था जो मंगलवार को 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान गिरने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की।

अब टुकड़ों में होगी मानसून की बारिश

Haryana Mansoon Update : हरियाणा में देर से आया मानसून, झमाझम बरसा, दो दिन कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में पूरी तरह से छा गया है। अब मानसून की बारिश धीमे-धीमे होगी। क्योंकि मानसून टुकड़ों में आगे बढ़ता है। पूर्वी हरियाणा में भी बारिश के आसार हैं।

फसलों को मिलेगी राहत

इस बारिश से फसलों को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। मानसून की बारिश कपास, ग्वार, बाजरा आदि फसलों के लिए लाभदायक रहेगी। बारिश आने से इन फसलों की बिजाई अच्छी हो सकेगी। बिजाई के लिए किसान उत्तम किस्मों के प्रमाणित बीजों का प्रबंध करें। (Haryana Mansoon Update)

किस जिले में कितनी बारिश

फरीदाबाद : 27.5 एमएम

यमुनानगर : 30 एमएम

सिरसा : 4 एमएम

जींद : 29 एमएम

हिसार : 10 एमएम

पानीपत : 16.6 एमएम

कुरुक्षेत्र : 10.4 एमएम

कैथल :17.4 एमएम

फतेहाबाद- 20 एमएम

WhatsApp Group Join Now