MLA Stenographer Vacancy : हरियाणा में विधायकों को मिलेंगे स्टेनोग्राफर, ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

Newz Fast, Chandigarh MLA Stenographer Vacancy हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र से ठीक पहले विधायकों के लिए खुशखबरी आई है। प्रदेश के सभी विधायकों को आशुलिपिक उपलब्ध करवाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के प्रयास सिरे चढ़ गए हैं। MLA Stenographer Vacancy प्रदेश सरकार ने इसके...
 | 
MLA Stenographer Vacancy : हरियाणा में विधायकों को मिलेंगे स्टेनोग्राफर, ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

Newz Fast, Chandigarh

MLA Stenographer Vacancy 

हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र से ठीक पहले विधायकों के लिए खुशखबरी आई है। प्रदेश के सभी विधायकों को आशुलिपिक उपलब्ध करवाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के प्रयास सिरे चढ़ गए हैं। MLA Stenographer Vacancy 

प्रदेश सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रदेश के सभी विधायकों को जिला केंद्रों पर आशुलिपिक (स्टेनो) उपलब्ध होंगे। इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्तों को प्रबंध करने होंगे। MLA Stenographer Vacancy 

MLA Stenographer Vacancy : हरियाणा में विधायकों को मिलेंगे स्टेनोग्राफर, ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

हरियाणा विधान सभा के कुछ विधायकों ने इस संबंध में विधान सभा ज्ञान चंद गुप्ता को पत्र लिखा था। उन्होंने हरियाणा विधान सभा की ओर से प्रकाशित सदस्योपयोगी पुस्तिका में वर्णित नियमों का हवाला देते हुए कहा कि विधायकों को अपने कामकाज के लिए आशुलिपिक देने का प्रावधान है, लेकिन प्रदेश के विधायकों को ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। MLA Stenographer Vacancy 

उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई करने का कहा। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते से विधायकों को अनेक सार्वजनिक काम करने होते हैं। इसके लिए उन्हें आशुलिपिक की सेवा उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। MLA Stenographer Vacancy 

MLA Stenographer Vacancy : हरियाणा में विधायकों को मिलेंगे स्टेनोग्राफर, ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

विधान सभा अध्यक्ष के पत्र पर संज्ञान लेते हुए गत 12 अगस्त को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए। इन आदेशों में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को विधायकों के लिए आशुलिपिक उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। जिला उपायुक्त यह व्यवस्था अपने स्टाफ से या स्थानीय निकाय विभाग से कर सकेंगे। MLA Stenographer Vacancy 

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आजकल विधायी कामकाज के साथ-साथ क्षेत्र के काम भी बढ़ गए हैं। इसलिए विधायकों को इस प्रकार की सुविधा मिलनी आवश्यक थी।

प्रदेश सरकार ने ऐसा करके विधायकों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है। विधायकों को यह सुविधा मिलने से जन समस्याओं के समाधान करने में पारदर्शिता एवं सक्रियता बढ़ेगी।

WhatsApp Group Join Now