Today Delhi-NCR weather : दिल्ली-NCR में 70 KM की स्पीड से चलेग धूलभरी आंधी-तूफान, IMD ने दी चेतावनी
Today Delhi-NCR weather : हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिशको लेकर अलर्च जारी किया है।

Newz Fast, New Delhi, Today Delhi-NCR weather : दिल्ली और NCR में रहने वालों लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक वॉनिंग दी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने दिल्ली-NCR में आंधी के साथ आसमानी बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।फिलहाल दिल्ली में तेज धूप देखने को मिल रही है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी दिल्ली में तेज तूफान के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना है।
मौमस विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई इलाकों में सुबह औ शाम को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
रात में आयी तेज आंधी
कल रात यानी 14 मई को दिल्ली-NCR के मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-NCR में तेज आंधी आने से कई जगहों पर पेर गिरे और रात को धूलभरी आंधी के कारण साफ दिखाई देना कम हो गया।
विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को बहुत परेशानी हुई। साथ ही रात को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। 14 मई को दिन में तापमान अधिक रहा। कल दिल्ली में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों यानी 19 मई तक दिल्ली-NCR और उसके आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।








