मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 15:08 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

मौसम

Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आने वाले 5 दिनों में हरियाणा में रहेगा मौसम खराब

Haryana Weather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है।

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है।

28 मई के बाद प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, आंधी और बादल छाए रहने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक हरियाणा में मौसम के बदले हुए तेवर बने रह सकते हैं।

इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण फिलहाल लू चलने की आशंका कम हो गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है।

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान : हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है।

इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है।

जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं, बिजली गिरने और अचानक होने वाली बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है।

किसानों को भी मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे फिलहाल भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें