Haryana Today Weather : हरियाणा में ओलावृष्टी को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में भयंकर बारिश

Newz Fast, New Delhi, Haryana Today Weather : किसानों की धान की फसलों को इस बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल और यमुनानगर जिले में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली।

मौसम में हुए बदलाव के कारण प्रदेश के पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम सहित कई जिलों में सुबह से बारिश शुरू हो गई है। वहीं सिरसा जिले के नाथूसरी–चोपटा ब्लॉक में सुबह से घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक–रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।

पानीपत में भर गया शहर –

पानीपत शहर में आज सुबह से मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण लगातार एक घंटा बारिश हुई है। तेज बारिश की वजह से शहर में जल भराव की स्थिति तो पैदा हो ही गई है, साथ ही मंडियों में राखी किसानों की हजारों क्विंटल धान की फसल भी भीग गई है।

इस बारिश से किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां मंडियों में किसानों की धान की फसल में बारिश से नमी बढ गई है, वहीं दूसरी तरफ खेतों में खड़ी धान की फसल आज 40 से 50 किलोमीटर की गति से चली हवाओं के कारण जमीन पर बीछ गई है।

सिरसा बढ़ गई ठंड –

सिरसा जिले में आज सुबह से तेज ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू होने की खबर भी सामने आई है। प्रदेश में मौसम में हुए अचानक बदलाव से शुरू हुई बारिश की वजह से सिरसा में अक्टूबर महीने में ही ठंडी तेज हवाओं के कारण लोगों को दिसंबर महीने की सर्दी जैसा एहसास हो रहा है। वहीं करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत रोहतक, गुरुग्राम, जींद, फरीदाबाद, पलवल सहित 15 से अधिक जिलों में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है।

गिरने वाले हैं ओले –

मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश में अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के सोनीपत, पानीपत सहित 10 से अधिक जिलों में अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। बता दें कि आज सोनीपत में तेज आंधी–तूफान से दुकानदारों की दुकानों की सेठ हवा में उड़ गए और पेड़ पौधों के साथ बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि और आंधी–तूफान के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ