8 June Weather : आज 8 जून 2026 को इन राज्यों में होगी तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानिए
देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है।

Newz Fast, New Delhi 8 June Weather : मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
आज 08 जून सोमवार को मौसम कैसा रहेगा….
IMD के अनुसार मानसून ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में एंट्री कर ली है।
8 जून को उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और कुछ पश्चिमी राज्यों में गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है। कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं।
सोमवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी ।
कर्नाटक में 8-10 जून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश होगी। लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलेगी।
झमाझम बारिश
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत में सोमवार को भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी होगी। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश और आंधी-तूफान आएगा।
मौसम का हाल
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 8 जून को हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं।
कैसा है मौसम
मंगलवार और बुधवार के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 12 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया। ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था।
गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं की भी भविष्यवाणी की गई है।
मौसम की ताज़ा खबरें और अपडेट — देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ अपनी कैटेगरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें।
न्यूज़ फ़ास्ट पर पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, खेल, मनोरंजन, शिक्षा, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, क्राइम, धर्म और लाइफस्टाइल की खबरें। साथ ही खेती-बाड़ी, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं और रोज़गार से जुड़े उपयोगी अपडेट पाएं।
सिर्फ ताज़ा खबरें ही नहीं—उनकी पृष्ठभूमि, जरूरी जानकारी और आसान भाषा में विश्लेषण भी। Newz Fast पर देश और आपके आसपास की खबरें पढ़ते रहें।








