Newz Fast, Kaithal News
हरियाणा के कैथल में एक देवर ने अपनी ही भाभी का कत्ल कर दिया। एकतरफा प्यार में पागल देवर ने अपने भाई और पड़ोसी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक कैथल के बड़सीकरी खुर्द गांव के तालाब में एक महिला का गला सड़ा शव मिला था। उसे सीमेंट के पिल्लर के साथ लोहे की बेल और चुन्नी से बांधकर तालाब में फेंका गया था।
इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। लेकिन राजौंद पुलिस ने इस केस को सुलझा दिया है। अब इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला कसान गांव की रहने वाली थी। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतका के तीन बच्चे भी हैं। जिसमें एक दस साल का बेटा, आठ और चार साल की दो बेटियां हैं।
मृतका पंजाब के संगरुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी कैथल के कसान गांव निवासी जयभगवान के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी थे। लेकिन बीते साल जयभगवान की बीमारी से मौत हो गई थी।
इसके बाद अब नौ जनवरी को महिला भी घर से अचानक लापता हो गई थी जिसके बाद राजौंद थाने में केस दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद महिला का शव मिला था। इसमें मृतका के दो देवरों 27 वर्षीय कंवरभान उर्फ कौल व 30 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की और उनके पड़ोस में रहने वाले करीब 22 वर्षीय साथी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कंवरभान उर्फ कौल बड़े भाई जयभगवान की मौत के बाद अपनी भाभी के साथ शादी (करेपा) करना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया। कंवरभान भाभी के चरित्र पर भी संदेह करता था। इसी के चलते उसने अपने भाई और पड़ोसी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
आरोपियों ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड से करीब एक सप्ताह पहले कंवरभान और रिंकू ने मिलकर एक दुकान से सीमेंट का पिल्लर खरीदा था और उसे तालाब के पास डाला था। आठ जनवरी की रात को दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को गठरी में बांदकर ले गए थे।
इस दौरान रिंकू ने आगे आगे मोटरसाइकिल से रेकी की थी और पीछे पीछे कंवरभान शव को गठरी में बांधकर बड़सीकरी खुर्द के तालाब के पास लेकर गया था और वहां पर पिल्लर से बांधकर तालाब में फेंक दिया था।
ये भी पढ़ें- सैक्स लाइफ हो सकती है खराब, अगर पुरूषों में है ये लक्षण तो जल्द करवाएं जांच
तीनों आरोपियों ने महिला के गहने भी बांट लिये थे और छुपा कर रख दिये थे। अब इनकी बरामदगी के लिए पुलिस ने तीनों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब तीनों आरोपियों से सोने के गहने व अन्य सामान बरामद किया जाएगा। Kaithal News