घर-आंगन में रखा है तुलसी का पौधा तो नियम याद रखें

वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का विशेष महत्व है।तुलसी का पौधा कई तरह के वास्तुदोष भी दूर करता है लेकिन तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें।
 | 
tulsi

Newz Fast,New Delhi  हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और घर आंगन में आपको तुलसी का पौधा जरूर मिल जाएगा। हिंदू आस्था के अनुसार जिस घर में तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल और पूजन होता है, वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का विशेष महत्व है।तुलसी का पौधा कई तरह के वास्तुदोष भी दूर करता है लेकिन तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें।

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी पूर्व दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है लेकिन आप उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में भी लगा सकते हैं लेकिन दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा ना लगाएं क्योंकि यह पित्रों की दिशा मानी जाती है।

PunjabKesari

तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान में रखें ये बातें

1. बहुत से लोग तुलसी का पौधा घर की छत पर रख लेते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा छत पर रखना अशुभ माना जाता है।

2. किसी दूसरे कांटेदार पौधे के साथ तुलसी का पौधा न लगाएं।

3. रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित नहीं करते ना ही उसकी पूजा करते हैं।। इस दिन  तुलसी की पत्तियां भी नहीं तोड़नी चाहिए।

4. तुलसी को जल देकर हरा-भरा रखें। सूखी तुलसी अशुभ मानी जाती है।

5. हर रोज शाम को तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

PunjabKesari

WhatsApp Group Join Now