करना चाहते हैं अपनी मनोकामना पूर्ण तो तुलसी के पौधे को छूकर करे इन मंत्रों का जाप

करना चाहते हैं अपनी मनोकामना पूर्ण तो तुलसी के पौधे को छूकर करे इन मंत्रों का जाप

 | 
tulsi mantra

Newz Fast, New Delhi हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधों का एक विशेष स्थान है। इसे देवी तुल्य माना गया है। इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। सारे पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों में तुलसी का एक अहम भूमिका मानी जाती है।

साथ ही तुलसी दुख का निवारण करने वाली होती है। हर हिंदू के घर पर तुलसी का पौधा अवश्य उपस्थित होता है। घर की स्त्रियों को तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर विधि विधान से उसकी पूजा-अर्चना करने से उनका सारा परिवार सुखी रहता है।

ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के समय तुलसी का उपस्थित होना बहुत आवश्यक होता है, और ऐसा भी माना जाता है कि जहां पर तुलसी रखा जाता है और पूजा अर्चना की जाती है। उस घर में भगवान विष्णु का भी वास होता है।
तुलसी की पूजा से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है, साथ ही महालक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी का पौधा नकारात्मकता को नष्ट करता है और सकारात्मकता का प्रवाह करता है। वैसे तो तुलसी के अनेकों लाभ है लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से भी तुलसी के अनेकों लाभ है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल एवं एंटी इन्फ्लामेन्टरी गुण पाए जाते हैं जो बहुत सी बीमारियों को हमसे दूर करने में हमारी बहुत मदद करता है।

तुलसी के पौधों की सामान्य तौर पर तो रोजाना ही पूजा की जाती है लेकिन यदि आप अपने जीवन में कुछ पाना चाहते हैं, कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो आप तुलसी के पौधे की पूजा करके भी अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक मंत्र के बारे में बताएंगे जिस मंत्र का जाप तुलसी के पौधे को छूकर इस मंत्र का जाप करके आप मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं। लेकिन किसी भी मनोकामना को पूर्ण तभी होती है जब वह निस्वार्थ भाव से की गई हो-

जाने कौन सा है वह मंत्र
ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे की मात्र पूजा-अर्चना से ही महापातक का नाश होता है। जिस प्रकार सूर्य से अंधकार का नाश हो जाता है। उसी प्रकार इस मंत्र को तुलसी के पौधे को छूकर जाप करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
यह है वह मंत्र:–

“महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते…”

इस मंत्र के जाप से आप अपनी मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

मंत्र जाप से पहले करें ये उपाय तभी मिलेगा फल
यदि आप इस शक्तिशाली तुलसी मंत्र का जाप करना चाहते हैं तो इससे पहले आपको कुछ उपायों को करना और जाना बहुत ही जरूरी है, तभी आपको आपकी इच्छा अनुसार फल प्राप्त हो सकता है तो जाने कौन से हैं वे उपाय-

■सर्वप्रथम तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।

■अपने इष्ट देवता को याद करें और उनकी पूजा करें।

■मंत्र जाप से पहले आप तुलसी के आस-पास सफाई कर ले।

■तुलसी के पौधे में तांबे के लोटे से एक लोटा जल चढ़ाएं।

■तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाएं और धूप अगरबत्ती बिल्कुल भी ना भूले।

■तुलसी माता को कुमकुम हल्दी चढ़ाएं यह उनका श्रृंगार होता है।

■फिर तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करने के बाद मंत्र का जाप करें।

■इस पूजा विधि को करने के बाद तुलसी के पौधे को छूकर ही मंत्र का सही-सही उच्चारण करें इस तभी आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

WhatsApp Group Join Now