Horoscope Today: आज इन राशि के लोगों को मिल सकता है प्रमोशन, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

युवाओं में शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ रहा है, जो उनकी मनोदशा में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह बदलाव उनके जीवन को सार्थक करेगा। शुभ समाचार के लिए आशावान रहना चाहिए, परिवार में किसी अपने से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

 | 
rashifal

Newz Fast, New Delhi मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। मंगलवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को पारिवारिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं तुला (Libra) राशि के बैंक से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

मेष- कर्मक्षेत्र में मेहनत तो करनी ही चाहिए और आप मेहनत कर भी रहे हैं। किंतु इसके साथ आपको गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा, तभी अच्छा परिणाम मिलेगा। मेडिकल फील्ड के कारोबारियों के लिए आज का दिन अधिक मुनाफे वाला नहीं रहने वाला है।

किंतु इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। किसी की नकारात्मक बातें युवाओं के मन को दूषित कर सकती हैं। आपको ऐसी बातों पर ध्यान ही नहीं देना चाहिए। आपको आज अपने परिवार में अपनी उपस्थिति बनाए रखनी चाहिए।

इसके लिए कुछ समय निकाल कर परिवार वालों के साथ बैठिए, कुछ सुनिए और कुछ सुनाइए। सेहत के मामले में आज आपकी तबीयत कुछ नासाज रहेगी। सिर में दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

वृषभ- ऑफिस के कार्यों को पूर्ण करने में टीम की मदद लेनी चाहिए। टीम को भी लगेगा कि उसने सहयोग किया और आपका काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। कारोबार में आज आपके अधीनस्थों की अचानक कमी हो सकती है, जिसके चलते अधिकांश कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है।

युवाओं में शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ रहा है, जो उनकी मनोदशा में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह बदलाव उनके जीवन को सार्थक करेगा। शुभ समाचार के लिए आशावान रहना चाहिए, परिवार में किसी अपने से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

बीपी के मरीज अनावश्यक चिंता करने से बचें, चिंता करने से बीपी और बढ़ सकता है जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। वर्तमान में धन लाभ की स्थिति होने पर उसे खर्च करने के बजाय सबसे पहले लिए गए कर्ज को चुकता करना होगा। 

मिथुन- आज ऑफिस का कामकाज कुछ हल्का ही रहेगा, मस्ती के साथ मिल जुल कर काम भी निपटाइए और मिलजुल कर बात भी करें। व्यापार में मुनाफा तो सभी कमाना चाहते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं किंतु अधिक लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते पर जाने से बचें।

विदेश जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा जिसका वे काफी समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार में किसी शुभ संस्कार के लिए सपरिवार जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

ऐसे अवसरों में अवश्य जाना चाहिए। गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को दवाई लेने में कोई लापरवाही नहीं बरतनी है अन्यथा परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया में आपका बोलबाला रहेगा, आपकी पोस्ट की वाह-वाही होगी और नए मित्र भी बनेंगे। 

कर्क- कार्य समय से पूरा होने पर आप खुद को बहुत कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। यही कॉन्फिडेंस आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। कारोबार तो अच्छा चलेगा किंतु कानूनी स्थिति से बचना होगा। कोई विवाद हो जाए तो उसे शांति से निपटा लें।

आईटी सेक्टर के युवाओं को कठोर मेहनत करनी चाहिए। कठिन परिश्रम ही उन्हें सफलता का रास्ता दिखाएगा। ऐसी कोई गलती न करें जिससे परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। परिवार के मान-सम्मान से ही सदस्यों का सम्मान जुड़ा होता है।

सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज सामान्य रोगों से भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खाने-पीने में एहतियात बरतें। पूजा-पाठ में अच्छा मन लगेगा। किसी धर्म स्थल अथवा घर पर ही विधि विधान से पूजा पाठ करने की इच्छा रहेगी। 

सिंह- सिंह राशि के लोग काम करते समय अपने काम की समीक्षा भी करते चलें। उन्हें स्वतः पता लग जाएगा कि वे कहां सही और कहां गलत हैं। होम अप्लाइएंसेज के व्यापारियों के लिए आज लाभ कमाने का योग है, ग्राहकों को जाने मत दीजिए। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं को सफलता प्राप्त होगी।

प्रतियोगिता में उन्हें अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक कार्यों में आपको बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। परिवार के काम सबको मिलकर करने में आनंद आता है।

कन्या- ऑफिशियल संबंध आपको उन्नति के मार्ग की ओर ले जा सकते हैं। अपने ऑफिशियल रिलेशनशिप से इस बारे में बात करिए। व्यापारी वर्ग को अपने अधीनस्थों के कामों पर महीन निगाह रखनी चाहिए। कहीं कोई हीला-हवाली दिखे तो टोक दें।

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। उन्हें इसका उपयोग अपनी स्टडी और करियर के मामले में करना चाहिए। विवाह संबंध के लिए बातचीत चल रही है तो जांच-पड़ताल करने में कोई कोताही न बरतें और पूरी छानबीन करें।

तुला- बैंक से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। हो सकता है आपके यहां प्रमोशन की सूची बनने के बाद अधिकारियों के बीच विमर्श चल रहा हो। लोहे के व्यापारियों को आज घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

घाटा और नफा तो व्यापार का नियम है। युवाओं को आज रिलैक्स और कूल रहना चाहिए। आज का दिन उनके लिए शुभ है। पिता जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि कोई समस्या या उलझन है तो उनके पास बैठ कर सलाह लें।

वृश्चिक- हो सकता है आज का कार्य आप योजना के अनुसार न कर पाएं तो चिंता न करें, रोज तो आप योजना के अनुसार ही काम करते हैं। कारोबारियों को रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है जिसके लिए वे परेशान थे और लगातार तगादे कर रहे थे।

युवाओं को असफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, निराश न हों अगली बार और परिश्रम से काम करें। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, मनोविनोद का वातावरण बना रहेगा।

गर्भवती महिलाओं को लापरवाही नहीं करनी चाहिए, नियमित टीकाकरण और डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए। आज का दिन सामाजिक दृष्टि से शुभ फल देने वाला है। 

धनु- कार्य में परिवर्तन की भी संभावना दिख रही है, यदि आपने पहले से ही आवेदन किया है तो समझिए उसका समय आ गया है। व्यापारिक कार्य में विघ्न या रुकावटें आ सकती हैं, इन बाधाओं की कल्पना करते हुए ही कारोबार करेंगे तो अच्छा रहेगा।

युवाओं को कानूनी दांवपेच से बचकर रहना चाहिए। कानूनी दांव पेंच में उलझ कर वे अपने लिए परेशानी ही मोल लेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल या पर्यटन स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा।

बढ़िया है कभी-कभी मित्रों के साथ समय गुजारना चाहिए। सेहत को लेकर आज आप चिंता मुक्त रह सकते हैं क्योंकि आज का दिन शुभ रहने वाला है। अपने काम में आप सफलता और यश को प्राप्त कर सकेंगे। यश-कीर्ति प्राप्त करना सबको अच्छा लगता है। 

मकर- अपने कार्यस्थल में आप अधीनस्थों से काम कराने में सफल रहेंगे। आपका काम आसानी से पूरा हो सकेगा जिससे आप खुश होंगे। ठेकेदारी से संबंधित कारोबार में नुकसान की आशंका है। अपने काम में गुणवत्ता पर जरूर ध्यान दें, उससे कोई समझौता न करें।

युवाओं का कुछ कारणों से मूड ऑफ हो सकता है किंतु इसे स्थायी भाव में न लें, मूड को ठीक करने का प्रयास करें। मौसम को देखते हुए बासी भोजन से बचना होगा और अपने खानपान में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना होगा।

किसी को भरोसा दिलाने से पहले अपनी क्षमताओं का आकलन कर लेना चाहिए, अपनी क्षमता के अनुरूप काम करने पर सफलता निश्चित है। 

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को परिश्रम करने के बाद ही संतोषजनक फल प्राप्त होगा। वे जैसा फल चाहते हैं उसी हिसाब से मेहनत भी करनी होगी। विदेशी कंपनियों से कारोबार करने वालों को आज लाभ प्राप्त होगा।

युवा वर्ग सोचे गए मार्ग पर बढ़ते रहें तो लक्ष्य को प्राप्त करने में देर नहीं होगी, सफलता ही हाथ लगेगी। आपको परिवार में किसी अपने की खुशियों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। उनके साथ आपको भी प्रसन्नता होगी।

कब्ज से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, मिर्च मसाला और तला हुआ भोजन खाने से बचना चाहिए। यदि कोई ऐसा बुजुर्ग मिल जाए जिसे किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो आपको आगे आकर सहायता करनी चाहिए।  

मीन- टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को सजग रहना चाहिए। कंपनी की तरफ से टारगेट पूरा करने या बढ़ाने का दबाव बन सकता है। जो व्यापारी किसी बड़ी डील को करना चाहते हैं और समय का इंतजार कर रहे हैं तो समझिए अब वह समय आ गया है।

युवाओं को अनुभवी लोगों से मेल मिलाप बढ़ाना चाहिए, यह उनके भविष्य के लिए लाभकारी होगा। संयुक्त परिवार में रहने वालों के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा, यह जरूरी भी है।

लंबी यात्रा बीमारी का कारण बन सकती है इसलिए लंबी यात्रा करने से बचें अन्यथा यात्रा में ब्रेक ले लें। जमीन से संबंधित मामले जो फंसे हुए थे, अब सुलझते नजर आएंगे। 

WhatsApp Group Join Now