महिलाओं को पेट के आस-पास लटकती चर्बी से मिलेगा छुटकारा, बस कर लें ये 5 Exercise

महिलाओं में वजन बढ़ने के साथ सबसे पहले बाजुओं, कम और पेट के आस-पास चर्बी ज्यादा दिखाई देने लगती है।
 | 
belly fat

Newz Fast, New Delhi मोटापा भी एक आम समस्या बन चुकी है। हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। लेकिन स्पेशल जब महिलाओं को वजन बढ़ता है तो कुछ हिस्सों में चर्बी ज्यादा दिखाई देने लगती है।

महिलाओं में वजन बढ़ने के साथ सबसे पहले बाजुओं, कम और पेट के आस-पास चर्बी ज्यादा दिखाई देने लगती है।

लटकती बाजुएं, पेट और कमर महिलाओं की सुंदरता को खराब कर देती है और महिलाएं अपर बॉडी की चर्बी के कारण बेडौल दिखाई देती हैं। लेकिन अगर आप भी इस चर्बी को घर पर ही रहकर कम करना चाहती हैं?

तो चिंता न करें, सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्‍मीन कराचीवाला ने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से कुछ किलर एक्‍सरसाइज का एक वीडियो शेयर किया है जो आपके ऊपरी शरीर को टोन करने में मदद करेगा।

अपर बॉडी वर्कआउट

 इस अपर बॉडी वर्कआउट को करने के लिए आपको केवल 10 मिनट की आवश्यकता है, चाहे आप बिगनर हो, इंटरमीडिएट या ए‍डवांस स्‍टेज में हों।

 आप में से प्रत्येक के लिए कुछ न कुछ है इसलिए इस वर्कआउट को आजमाएं और मुझे बताएं कि इसके बाद आप कैसा महसूस करते हैं। तो कोई बहाना मत बनाओ।

यह वर्कआउट कहीं भी और कभी भी कोई भी और हर कोई कर सकता है। इसके अलावा, किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है।'

इंचवार्म+जंप (inchworm + jump)

    शुरुआत 'इंचवर्म+ जंप' से करें।  
    इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
    हाथों पर रेंग कर आगे की ओर आएं।  
    इसके बाद जंप करें और फिर रिपीट करें।

क्रैब टू रोटेट (crab to rotate)

    अपने पैरों पर अपने वजन को संतुलित करें।
    आपके घुटने मुड़े हुए होने चाहिए।
    हवा में अपने पेल्विक को करें।
    ऐसा करते हुए आपके एक हाथ आराम करने वाले ऊपरी शरीर के साथ होना चाहिए।
    दूसरे का उपयोग करें।  
    शरीर को बगल की ओर मोड़ें और फिर वजन को दूसरी बाजुओं पर स्थानांतरित करें।

क्राउच टू प्लैंक (crouch to plank)

    ये एक्सरसाइज भी नॉर्मल प्लैंक से थोड़ी अलग है।
    लेकिन प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
    उसके बाद घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बेंड करें।
    फिर वापस प्लैंक की पोजीशन में आएं।
    इससे आपके हाथ, पैर और बैक सभी मोशन में आ जाएंगे।

रिवर्स एंजल्स (reverse angels)

    इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
    अपने हाथों और पैरों को हवा में उठा लें।
    फिर एक पक्षी की तरह पैरों और हाथों को चलाएं जैसे कि आकाश में मंडरा रही हों।

अपरकट टू पंच (uppercut to punch)


    आखिरी में आपको इस एक्‍सरसाइज को करना है।
    इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।  
    इसे करते हुए बैठने और उठने के दौरान घूंसे मारना है।

WhatsApp Group Join Now