Today Haryana Weather : आज 13 जून को हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज आंधी के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी
Today Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

Newz Fast, New Delhi Today Haryana Weather : मौसम विभाग के अनुसार, देर रात रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, फरीदाबाद में जमकर बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से रात में गर्मी कम देखने को मिली है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने वाली है।
कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को भी बारिश होने वाली है। रविवार को हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां धूलभरी आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
इसके बाद 15 और 16 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान है।








