उत्तराखंड में दिवाली से पहले मदर डेयरी दूध का सैंपल फेल, फैट की मात्रा कम पाई गई

मदर डेयरी दूध सैंपल फेल उत्तराखंड: हल्द्वानी में 5 अगस्त को लिया गया मदर डेयरी पैक्ड गाय के दूध का नमूना केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद की 21 अक्टूबर की रिपोर्ट में फैट की मात्रा निर्धारित न्यूनतम मानक से कम पाए जाने के बाद अधोमानक और मिस ब्रांडेड घोषित किया गया है, जिससे दिवाली से पहले दूध गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मदर डेयरी दूध सैंपल फेल उत्तराखंड, Newz Fast (हल्द्वानी, नैनीताल): उत्तराखंड में दिवाली से पहले मदर डेयरी के दूध का सैंपल दो राज्यों में फेल होने से हड़कंप मच गया है। सैंपल इसी साल 5 अगस्त को नैनीताल जिले के हल्द्वानी से लिया गया था।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के भोलानाथ गार्डन स्थित मदर डेयरी से वितरक पैक्ड गाय के दूध का नमूना लिया था। इसे जांच के लिए उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित राजकीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया, जहां नमूना सब स्टैंडर्ड पाया गया।

इसके बाद अपील पर नमूने को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। 21 अक्टूबर को आई रिपोर्ट में दूध में फैट की मात्रा निर्धारित मानक से कम पाई गई।

केंद्रीय लैब की रिपोर्ट के आधार पर दूध के नमूने को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अधोमानक और मिस ब्रांडेड घोषित किया गया है। अब इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक दूध में फैट की मात्रा 2.9% पाई गई, जबकि निर्धारित न्यूनतम मानक 3.2% है। मदर डेयरी ने पैकेट पर फैट की मात्रा चार प्रतिशत घोषित की थी, जो जांच में खरी नहीं उतरी।

इसी क्रम में 4 नवंबर को रामनगर, हल्द्वानी नगर निगम और हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र की लाल कुआं में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब दो दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें 21 खाद्य प्रतिष्ठानों से गुड़, गुलाब जामुन समेत अन्य खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांचे गए।

Astro Aakash

पंडित आकाश शर्मा धर्म, ज्योतिष, राशिफल, पंचांग, व्रत एवं त्योहारों से जुड़ी खबरों और धार्मिक विषयों के विशेषज्ञ लेखक हैं। वे न्यूज़ फ़ास्ट पर दैनिक राशिफल, ग्रह-नक्षत्रों की चाल, शुभ मुहूर्त, हिंदू पंचांग, धार्मिक परंपराओं, पूजा-विधि और प्रमुख व्रत-त्योहारों से संबंधित जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं। उनका उद्देश्य विश्वसनीय धार्मिक स्रोतों, पारंपरिक मान्यताओं और पंचांग गणनाओं के आधार पर पाठकों को सरल, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ