जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस उत्तर प्रदेश में प्रथम

कासगंज पुलिस आईजीआरएस रैंकिंग: अक्टूबर-2026 माह में आईजीआरएस की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिले ने 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की, जिसका श्रेय पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने सभी थाना प्रभारियों, सीओ और आईजीआरएस सेल की टीम वर्क को दिया।

कासगंज पुलिस आईजीआरएस रैंकिंग, Newz Fast (लखनऊ): योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है।

आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर-2026 माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी.

सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने सम्पूर्ण पूर्णांक 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हर शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों, सीओ और आईजीआरएस सेल ने टीम वर्क के साथ काम किया, जिसका परिणाम है कि कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है।

एसपी ओ.पी. सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ