मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 15:23 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

हरियाणा

Haryanvi Singer Sapna Chaudhary : 6 साल बाद हुआ कुछ ऐसा कि सपना चौधरी ने अपने पति पर कर दिया केस, जानिए मामला

Haryanvi Singer Sapna Chaudhary : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है।

Haryanvi Singer Sapna Chaudhary

Haryanvi Singer Sapna Chaudhary : अब फैंस को तब झटका लगा जब उन्हें पता चला कि मामला दिल्ली की द्वारका कोर्ट तक पहुंच चुका है।

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम सुरक्षा देते हुए उनके पति यशवीर साहू को उनसे किसी भी तरह का संपर्क करने या उनके करीब आने से कोर्ट ने रोक लगा दी है।

आइए जाने आखिर कौन हैं वीर साहू? दोनों की मुलाकात और शादी कैसे हुई।

जानकारी के अनुसार सपना चौधरी और वीर साहू जनवरी साल 2020 में दोनों ने गुपचुप शादी की। इस रिश्ते के बारे में किसी को भी करीब 9 महीने तक पता ही नहीं चला।

तब वीर साहू सामने आए और फेसबुक लाइव आकर उन्होंने सपना को अपनी पत्नी बताया। उन्होंने बताया था कि दोनों जनवरी 2020 में शादी के बंधन में बंध गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों बाद सपना ने बेटे के जन्म दिया है। जिसको उन्होंने ‘पोरस’ नाम दिया। इस नाम पर भी काफी विवाद हुआ। लेकिन फैंस के मन में सवाल था कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई और किसने-किसको प्रपोज किया।

एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने अपने लव स्टोरी का खुलासा खुद किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे दोनों की पहली मुलाकात हुई।

सपना ने बताया की उनकी पहली मुलाकात वीर के साथ के लाडवा गोशाला के एक कार्यक्रम में हुई थी। ब सपना पहली वीर से मिली थी तो उन्होंने बताया की वो सपना को बहुत ही ‘खडूस’ लगे थे। जैसे न किसी से बात करना और न ही किसी के साथ हंसी मजाक करना।

जानकारी के अनुसार हरियाणवी स्टार ने बताया कि दूसरी बार फिर एक अवॉर्ड शो में मिले जहां फिर से साहू ने मुझे इग्‍नोर किया। मगर जब मैनें साहू से बात की तो वो शरमा गया कि अब तो बात करनी ही पड़ेगी।

फिर मुझे लगा कि वो ‘खड़ूस’ नहीं बल्कि वो ऐसा इंसान है जो जैसा दिखता है वो ऐसा ही है। फिर हम एक दूसरे को समझने लगे और फिर लगा कि इसको जिसने समझ लिया कि वो इससे दूर नहीं जा सकता।

मिली जानकारी के मुताबिक सपना के पति वीर हरियाणा के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर , स्टेज आर्टिस्ट और म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट हैं। उन्हे हरियाणा का बाबू मान भी कहा जाता है, वीर साहू की सोशल मीडिया पर भी बहुत फैन फॉलोइंग है।

साल 2024 में सपना दूसरी बार भी एक बेटे की मां बनीं। अपने दूसरे बेटे को उन्होंने शाहवीर नाम दिया। सपना ने अपने दोनों बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखा है।

जानकारी के अनुसार, सपना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि शादी को 6 साल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने ‘सच्चा प्यार’ महसूस नहीं किया, बल्कि रिश्ता निभा रही हैं। उन्होंने पति का नाम वाला टैटू हटाने की भी बात कही, जो प्रोफेशनल वजहों से था।

मिली जानकारी के मुताबिक सपना ने महिला कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में पति वार साहू पर गाभीर आरोप लगाया है कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक जगहों पर भी हंगामा किया।

इसी याचिका में सपना का कहना है कि इस हिंसा के कारण उन्हें अपने दो बच्चों के साथ ससुराल छोड़ कर अपने गांव आना पड़ा है।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें